फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court, muder

सजा के खिलाफ दायर की गई अपील हुई खारिज

Thu, 07 Nov 2019 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
court, muder
मैनपुरी। दहेज की खातिर महिला की हत्या का प्रयास करके मारपीट करने केे बाद घर से निकालने के मामले में एसीजेएम कोर्ट केे निर्णय को अपर जिला जज ने बरकरार रखा है। आरोपियों द्वारा सजा के खिलाफ की गई अपील को एडीजीसी की बहस सुनने के बाद खारिज कर दी है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार के महटौली निवासी रामकृष्ण की पुत्री ममता की शादी जुलाई में वर्ष 2000 में प्रदीप कुमार निवासी हिमायूंपुर बंद गली फिरोजाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ममता के पति प्रदीप, ससुर रामसनेही, सास विद्यादेवी, चचिया ससुर रहीसपाल ने आठ मई 2004 को ममता की हत्या करने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर लोगों के आ जाने पर उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया। रामकृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चार्जशीट चारों के खिलाफ कोर्ट में भेजी। एसीजेएम कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद चारों को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

ममता के पति प्रदीप कुमार ने अपने वकील जतन सिंह यादव के माध्यम से सजा के खिलाफ अपील दायर की। अपील की सुनवाई अपर जिला जज अखिलेश कुमार की कोर्ट में हुई। ममता की ओर से एडीजीसी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बहस की। अपर जिला जज ने एसीजेएम के आदेश के खिलाफ दायर की गई अपील को आधारहीन पाकर खारिज कर दिया है। एसीजेएम के आदेश को बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed