फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

स्पेशल कोर्ट में सुने गए 28 मामले

Fri, 15 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
court
मैनपुरी। शुक्रवार को दीवानी की स्पेशल कोर्ट में 18 मामलों की सुनवाई हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वकीलों ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों में अपना पक्ष रखा। वकीलों द्वारा स्पेशल कोर्ट में सामाजिक दूरी बनाकर बहस की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट के लिए सूचीबद्ध किए गए 28 मामलों की संबंधित न्यायिक अधिकारियों ने सुनवाई की। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने चार, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अखिलेश कुमार ने
विज्ञापन

तीन, अपर जिला जज प्रथम वंशबहादुर सिंह ने एक, स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट मनमोहन सिंह ने एक, स्पेशल जज एनडीपीएस पूनम ने दो मामलों में सुनवाई की। सीजेएम तरन्नुम खान ने सूचीबद्ध किए गए 17 मामलों की सुनवाई की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वकीलों ने स्पेशल कोर्ट में बहस की। हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत एक मामले का निस्तारण होने के बाद ही दूसरे मामले की न्यायिक अधिकारियों ने सुनवाई की। एक मामले का निस्तारण होने के बाद ही दूसरे मामले में संबंधित वकील को स्पेशल कोर्ट में जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत के मामलों में मिल रही राहत
लॉकडाउन से पहले जमानत पाने के लिए किए गए आवेदनों में सामान्य तौर पर तारीखें लगाई गई।
लॉकडाउन केे चलते उनमें सामान्य तारीखें लगा दी गई। अब वकीलों द्वारा दिए गए आवेदनों पर उनमें तय तारीखों को बदलकर कम किया जा रहा है। शुक्रवार को चार मामलों में पहले से तारीखें बदलकर कम कर दी गई।
स्क्रीनिंग के बाद अंदर जाने दिया
दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को वकीलों सहित पास धारकों को
स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। स्पेशल कोर्ट के बाहर भी उनकी स्क्रीनिंग की गई। स्पेशल कोर्ट के अंदर भी वकीलों को मास्क पहनना पड़ा। दीवानी के मुख्य द्वार पर तलाशी के बाद स्क्रीनिंग हुई।

सैनिटाइज के बाद होता काम शुरू
हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत दीवानी में रोजाना सुबह आठ बजे से नौ बजे तक
सैनिटाइजेशन का काम किया जाता है। न्यायिक समिति के अध्यक्ष अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की चार टीमें रोजाना पूरे परिसर को सैनिटाइज कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed