फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

न्यायालय में शीघ्र निपटेंगे मामले

Thu, 05 Mar 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
court
मैनपुरी। फैमिली कोर्ट (पारिवारिक न्यायालय) में अब शीघ्र मामले निस्तारित किए जाएंगे। दंपती के बीच विवादों को समझौते के आधार पर निस्तारित करने की पहल होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर फैमिली कोर्ट में काउंसलर की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

दंपती के विवाद का निस्तारण समझौते के आधार पर किया जाए। इसे लेकर हाईकोर्ट और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहल की है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मीडिएशन सेंटर की व्यवस्था चालू की है। फैमिली कोर्ट में काउंसलर तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके चलते फैमिली कोर्ट में कांउसलर की तैनाती कर दी गई है। मीडिएशन सेंटर में मीडिएटर के रूप में काम कर रही शैलेंद्री राजपूत को काउंसलर बनाया गया है। काउंसलर बनाने के बाद उनको दंपती के बीच चल रहे विवादों में काउंसलिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

लंबित चल रहे 742 मामले
फैमिली कोर्ट में दंपती के बीच विवाद के 742 मामले लंबित चल रहे हैं। इनमें दंपती के बीच मामूली टकराव के बाद मामले अदालत तक पहुंच गए हैं। लंबित चल रहे मामलों में दंपती के बीच अब काउंसलिंग कराने केे बाद मुकदमे का सुलह समझौते से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती के बीच चल रहें विवाद में काउंसलिंग कराने केे बाद विवाद का निस्तारण कराने की पहल होगी। परामर्शदाता के रूप में उनके बीच समझौता कराया जाएगा। नई प्रक्रिया की मंशा विवाद का निस्तारण काउंसलिंग के बाद समझौते के आधार पर कराने की है।
शैलेंद्री राजपूत, काउंसलर फैमिली कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed