फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

उच्च न्यायालय ने ग्राम पंचायत में दिए समस्या समाधान के निर्देश

Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
court
कासगंज। अमांपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हंसपुर हर्राजपुर में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। याचिका पर सुनवाई कर हाईकोर्ट ने गांव में विकास कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को पत्र जारी कर दिया है। पंचायत राज विभाग का दावा है कि गांव में समस्या समाधान के लिए काम शुरू करा दिया है। ग्राम पंचायत हंसपुर हर्राजपुर में पिछले दिनों कुछ खड़ंजे ऊंचे कराए गए, लेकिन यहां पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए। इससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मूलरूप से गांव हंसपुर केे और फिलहाल प्रयागराज के गांव सूरवारा में रहने वाले श्रीनिवास पाठक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने पंचायत राज विभाग को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इस पर डीपीआरओ शाहनाज अंसारी ने ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि जल्द की पानी निकासी के लिए नालियां बनाई जाएं और शिकायत का निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जबकि पंचायत राज विभाग ने दावा किया है कि काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed