फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court hearing was held in murder case of a research student in Dayalbagh Educational Institute

शोध छात्रा हत्याकांड: बचाव पक्ष ने कोर्ट में पेश किए गवाह, अब तीन जून को होगी जिरह

Thu, 23 May 2024 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 10:30 AM IST
सार

 दयालबाग शिक्षण संस्थान में वर्ष 2013 में शोध छात्रा की हत्या के मामले में  बचाव पक्ष ने कोर्ट में गवाह पेश किए हैं। इस मामले में जिरह के लिए कोर्ट ने तीन जून को जिरह की तारीख तय की है।  
 

विज्ञापन
court hearing was held in murder case of a research student in Dayalbagh Educational Institute
शोध छात्रा हत्याकांड का आरोपी उदय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान में 11 साल पहले हुए शोध छात्रा हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने एक गवाह शांति स्वरूप को कोर्ट में पेश किया। बयान के बाद जिरह के लिए कोर्ट ने 3 जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन


दयालबाग के शिक्षण संस्थान में 15 मार्च 2013 को शोध छात्रा की नैनो बायोटेक्नोलॉजी लैब में हत्या हुई थी। छात्र-छात्राओं ने हंगामा कर खुलासे और कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने दो आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर संधू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उन्हें दुष्कर्म के प्रयास, हत्या और साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन


फरवरी 2014 में दोनों को हाईकोर्ट से जमानत मिली। पुलिस के चार्जशीट लगाने के बाद जुलाई 2014 में विवेचना सीबीआई को ट्रांसफर हो गई थी। सीबीआई ने दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धारा में उदय स्वरूप के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उदय स्वरूप को दोबारा जेल भेजा गया। आरोपी को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने पर 15 मई को उदय स्वरूप को जेल से रिहा किया गया था। गवाह का बयान बचाव पक्ष के अधिवक्ता दीपक शर्मा ने कराया। अभियोजन की ओर से स्पेशल लोक अभियोजक अशोक कुमार गुप्ता ने कोर्ट से जिरह के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने 3 जून की तारीख तय की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed