फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court hearing today on the application of a victim in agra paras hospital case

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आगरा में एक पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर अदालत में सुनवाई आज

Fri, 16 Jul 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 10:14 AM IST
सार

छत्ता निवासी अशोक ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Court hearing today on the application of a victim in agra paras hospital case
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल में दो मौतों के मामले में पीड़ित अशोक चावला के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इसके लिए गुरुवार को अधिवक्ताओं के पैनल ने बैठक की। केस को लेकर वार्ता की गई। मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता पैरवी करेंगे।

विज्ञापन

 
छत्ता निवासी अशोक चावला के पिता वासदेव चावला की श्री पारस अस्पताल में 26 अप्रैल को मृत्यु हुई थी। वहीं भाई अमित चावला की पत्नी मनीषा चावला की 27 अप्रैल को मृत्यु हुई थी। सात जून को अस्पताल के संचालक का वीडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद अशोक चावला ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें 16 जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए लगी है। केस की पैरवी अधिवक्ताओं का पैनल कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा, सुनील शर्मा, योगेश लवानिया, पंकज सिंह, उमेश कुमार वर्मा, नरेंद्र शर्मा, केसी शर्मा, हिम्मत सिंह राजपूत, अजय चाहर, मंजू द्विवेदी, श्रेष्ठा मिश्रा, भावना कुलश्रेष्ठ, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, अरविंद गौतम सहित 60 अधिवक्ता शामिल हैं। 

अधिवक्ताओं ने केस से संबंधित धाराओं को लेकर बृहस्पतिवार को विचार विमर्श किए। साक्ष्य भी पेश किए जाएंगे। मुकदमा दर्ज कराने के लिए पैरवी की जा रही है। पूर्व में कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। 

अधिवक्ताओं के सवाल
- पुलिस प्रार्थनापत्र पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कर रही है?
- महामारी एक्ट के मुकदमे में चार्जशीट लगाने में देरी क्यों?
- सीसीटीवी की डीवीआर लखनऊ लैब भेजी गई।  प्रशासन ने फुटेज क्यों नहीं देखे?
- मोबाइल की जांच में इतनी देर क्यों लगाई जा रही है? जल्द रिपोर्ट क्यों नहीं मंगा रहे?
- पुलिस अभी तक साक्ष्य नहीं जुटा पाई है? वीडियो की जांच का क्या हुआ?
- मामले में अनावश्यक लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है?

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भी पैनल में शामिल हुए 
मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पांच अधिवक्ता भी पैनल में शामिल हो गए हैं। अपनी राय केस को लेकर दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed