{"_id":"5fe22bae8ebc3e3f7e5d3a77","slug":"court-closed-mainpuri-news-agr473159937","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मुकदमों की बनाई जा रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मुकदमों की बनाई जा रही सूची
विज्ञापन
मैनपुरी। दो जनवरी से अदालतों में मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई के लिए लंबित मुकदमों की सूची बनाई जा रही है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद फाइनल स्टेज वाले मुकदमों की सुनवाई कर उनको शीघ्र निस्तारण करने की कवायद की जा रही है।
कोरोना काल में अदलतों में मुकदमों की नियमित सुनवाई रोक दी गई थी। जरूरी मामलों की ही अदलतों में सुनवाई की गई थी। नियमित सुनवाई नहीं होने से मुकदमों में यथा स्थिति रखी गई थी। लंबित मुकदमों में गवाही और बहस नहीं होने से उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा था। हाईकोर्ट ने दो जनवरी से अदालतों में नियमित रूप से मुकदमों की सुनवाई शुरू कराने को कहा है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने अदालतों में लंबित मुकदमों की दो जनवरी से नियमित रूप से सुनवाई शुरू करने को कहा है। इसी के चलते अब लंबित मुकदमों की सूची बनाई जा रही है। फाइनल स्टेज वाले मुकदमों केे शीघ्र निस्तारण के लिए कवायद शुरू की गई है। बताते चलें 25
विज्ञापन
मुख्य द्वार पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
दो जनवरी से दीवानी के मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना थर्मल स्क्रीनिंग के दीवानी में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला जज ने थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए सीएमओ और सीएमएस को पत्र भेजा है।