फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couples in tajmahal on Valantine day

वैलेंटाइन डे से पहले ताज पहुंचे जोड़े और सैलानी

Mon, 14 Feb 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Couples in tajmahal on Valantine day
आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल को निहारने रविवार को 21246 सैलानी पहुंचे। कई सैलानी अपनी वैलेंटाइन के साथ ताज के साये में यादगार लम्हे बिताने पहुंचे। सुबह से ही ताज की ओर जाने वाले रास्ते सैलानियों की आमद से गुलजार रहे। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से गुनगुनी धूप में खुशगवार मौसम में सैलानियों ने ताज के दीदार किए। इसके लिए सुबह से ही पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ लोग अपने परिवार के साथ वैलेंटाइन डे मनाने पहुंचे थे तो कुछ सैलानी हर साल की तरह इस बार भी अपने वैलेंटाइन के साथ मोहब्बत की निशानी ताज के साये में अपनी मोहब्बत के इजहार के लिए आए थे। इनमें हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के सैलानी अधिक थे। शाम चार बजे तक दोनों गेटों पर भीड़ लगी रही। मुख्य गुंबद देखने वालों की तादाद भी आज रोजाना की अपेक्षा दोगुनी रही। आगरा किले में 4834 पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed