फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couples Home Quarantine For 14 Days After Marriage From Other State

अनलॉक वन में ब्याह कर लाए दुल्हनिया, अब इस कारण 256 जोड़े घर में हुए 'कैद'

Mon, 15 Jun 2020 09:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Jun 2020 09:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में शादी करने वाले जोड़ों के घर से निकलने पर रोक

विज्ञापन
Couples Home Quarantine For 14 Days After Marriage From Other State
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अनलॉक-1 में शादियों पर लॉकडाउन के नियम लागू हो रहे हैं। बीते 12 दिनों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली से शादी करने वाले 256 जोड़ों को घर लौटने के बाद प्रशासन ने एहतियातन होम क्वारंटीन किया है। इन्हें 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में सैकड़ों लोगों की शादियां नहीं हो सकी। अनलॉक-1 में शर्तों के साथ शादियां शुरू हो गई हैं। बीते 12 दिनों में 256 दूल्हे गैर राज्यों से दुल्हन लाए हैं। इन्हें सबसे ज्यादा नियम-कायदे मानने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उफ्फ गर्मीः जून की उमस से जनमानस बेहाल, तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार ने कहा जिनकी शादी दूसरे राज्यों से हुई है, उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। ऐसे जोड़े घर से बाहर न जाएं। उनकी निगरानी कराई जा रही है। तीन जोड़ों को उल्लंघन पर चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा किसी जोड़े में अभी तक संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दूसरे राज्यों से वैवाहिक कार्यक्रम करने वालों को होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।

बरात में जाने से पहले जांच
गैर राज्यों में जाने वाली बरात में शामिल होने वाले लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही अनुमति प्रदान की जा रही है। जो अस्वस्थ या बीमार है उन्हें जाने की अनुमति नही है।

शस्त्र ले जाने पर रोक
वैवाहिक कार्यक्रमों में शस्त्र ले जाने पर रोक है। एडीएम वित्त ने कहा शस्त्र की अनुमति के लिए आवेदन आ रहे हैं, लेकिन उन्हें असलाह ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed