फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple salesman and tehsil worker robbed on Agra-Lucknow Expressway

आठ घंटे में तीन लूट: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दंपती, सेल्समैन और तहसील कर्मी के साथ वारदात, पुलिस थी गायब

Sun, 27 Aug 2023 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 01:09 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दंपती, सेल्समैन और तहसील कर्मी के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि पुलिस का कोई अतापता नहीं था।
 

विज्ञापन
Couple salesman and tehsil worker robbed on Agra-Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने शुक्रवार की रात आठ घंटे में लूटपाट की तीन घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तहसील कर्मचारी से बैग, दंपती से गहने व नकदी, और सेल्समैन से मोबाइल लूटा गया। शनिवार सुबह लोगों को पता चलने पर सनसनी फैल गई। फतेहाबाद पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


घटना-1
रूपपुर, फतेहाबाद निवासी गुरनाम सिंह फतेहाबाद तहसील में आगरा से डाक ले जाने का काम करते हैं। रात करीब 9:30 बजे वह घर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर दो बाइक सवारों ने उनकी बाइक रोककर चाबी ले ली। गुरनाम से डाक का बैग, मोबाइल व पर्स लूट लिया। पर्स में 850 रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की मगर लुटेरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घटना-2
निबोहरा निवासी राकेश कुमार पत्नी पिंकी देवी व बेटे साथ उज्जैन से आगरा लौटे थे। यहां से बाइक लेकर रात करीब 10:30 बजे घर के लिए निकले। फतेहाबाद-निबोहरा मार्ग पर बसई गांव से पहले दो बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने रोककर दंपती से 1500 रुपये, बैग, मोबाइल और मंगलसूत्र लूट लिए। राकेश ने बताया कि जब वह ढाबे पर खाना खा रहे थे तब बदमाश भी ढाबे पर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना-3
प्रतापपुरा निवासी योगेश कुमार फतेहाबाद रोड स्थित मॉल में नौकरी करते हैं। वह रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। दो बाइक सवारों ने उन्हें फतेहाबाद-प्रतापपुर मार्ग पर रोक लिया। मोबाइल छीना और शर्ट व बेल्ट तक उतरवा ले गए। योगेश ने शनिवार सुबह थाने में पहुंचकर वारदात की जानकारी दी।



हुलिया जानने की हो रही कोशिश
डीसीपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि फतेहाबाद घटना की शिकायत के बाद टीमें बना रखी हैं। सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों से बदमाशों के हुलिया की जानकारी ली जा रही है। बदमाशों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed