{"_id":"65bf8dd26c505f84e70d20ce","slug":"couple-protested-by-holding-destination-wedding-on-drain-troubled-by-bad-roads-and-waterlogging-in-agra-2024-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रदर्शन: ब्यूटी पार्लर से सजकर आई दुल्हन... और फिर नाले पर हुई डेस्टिनेशन वेडिंग; किया यह ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा प्रदर्शन: ब्यूटी पार्लर से सजकर आई दुल्हन... और फिर नाले पर हुई डेस्टिनेशन वेडिंग; किया यह ऐलान
Sun, 04 Feb 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:45 PM IST
सार
आगरा में दंपती ने अनोखा प्रदर्शन किया। दुल्हन ब्यूटी पार्लर से सजकर आई और फिर नाले पर डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। इसके बाद सीवर नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर से सजकर आई दुल्हन... और फिर नाले पर हुई डेस्टिनेशन वेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्यूटी पार्लर से दुल्हन सजकर आई और फिर डेस्टिनेशन वेडिंग नाले पर हुई। इस मौके पर ढोल-नगाड़े बजते रहे। पंडित ने विवाह के मंत्र पढ़े। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने हाथ में तख्ती लेकर जन समस्या पर विरोध जताया। तख्ती में लिखा कि सीवर लाइन नहीं तो वोट नहीं।
विज्ञापन
इस शादी के अनोखे प्रदर्शन में बराती और मेहमान अपने-अपने घर से खाना लेकर आए। प्रीतिभोज के रूप में सब मिल बैठे और खाना खाया। यह नजारा एक ऐसी वेडिंग सेरेमनी का था, जिसका आयोजन जलभराव से त्रस्त लोग अनोखे विरोध-प्रदर्शन के रूप में किया।
विज्ञापन
बताते चलें कि शमसाबाद रोड स्थित नगला कली से रजरई मार्ग पर 12 से अधिक कॉलोनियां हैं। इनके लिए न तो सड़क है और न ही नाली निकासी की सुविधा। गंदा पानी रास्ते पर बहता है। 15 साल से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाकर थकने के बाद गत दिनों क्षेत्रीय लोगों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेकर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए थे।
रविवार को यहां 43 वर्षीय श्रीभगवान शर्मा व उनकी पत्नी उमा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए वेडिंग सेरेमनी (शादी की सालगिरह समारोह) किया। 17 साल पहले इनकी शादी हुई थी। श्रीभगवान ने बताया कि पत्नी ब्यूटी पार्लर से दुल्हन के रूप में सजकर आई। जहां जलभराव है वहां नाले पर जयमाला हुई। इसके बाद वह फूलों से सजी कार पर पत्नी को विदा कराकर ले गए।
उन्होंने कहा हम न्याय व शांतिप्रिय लोग हैं। बिल्डर, एडीए, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदार रवैये से तंग आ गए हैं। क्षेत्र में कोई विकास कार्य पिछले 15 वर्ष से नहीं हुआ। सीवर का गंदा पानी रास्तों में भरा है। नालियों की निकासी नहीं हैं। दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर डेस्टिनेशन वेडिंग कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।