{"_id":"5e35700d8ebc3e4b2f0891b4","slug":"couple-love-marriage-gil-family-kidnaped-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के तीसरे दिन प्रेमिका के साथ हुई बड़ी घटना, पति ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज के तीसरे दिन प्रेमिका के साथ हुई बड़ी घटना, पति ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 02 Feb 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एक फैक्टरी में कार्य करने के दौरान दूसरी जाति की लड़की से प्यार कर बैठे युवक ने एटा आकर शादी कर ली। शादी के तीसरे दिन लड़की के परिजन आए और जबरन अपने साथ ले गए। पति ने युवती की हत्या करने की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत कर बचाने की गुहार लगाई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी आदित्य अपनी मां सरोज के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचा। युवक ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह फरीदाबाद हरियाणा में एक कारखाने में कार्य करता है।
इसी फैक्टरी में थाना मलावन क्षेत्र की एक युवती कार्य करती है। दोनों के बीच प्यार हो गया तो प्रेम प्रसंग के चलते 27 जनवरी को मंदिर में शादी कर ली और बाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली।

आरोप है कि 30 जनवरी को युवती के परिवारीजन आए और जबरन अपने साथ ले गए। युवक ने एसएसपी को बताया कि युवती के परिजन हत्या कर सकते हैं उसकी जान की फिक्र है।
आरोपियों के चंगुल से युवती को छुड़ाने की भी गुहार लगाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने युवती को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
आरोपियों के चंगुल से युवती को छुड़ाने की भी गुहार लगाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने युवती को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।