{"_id":"5c2dcc38bdec2256a631301d","slug":"couple-killed-after-car-collide-with-trolley-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत
Thu, 03 Jan 2019 02:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
-मृतक पीयूष चौधरी व तूलिका चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से सुल्तानपुर जा रहे दंपती की कार लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85 के पास खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक नोएडा की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वो रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।
प्रयागराज के लूकरगंज निवासी 30 वर्षीय पीयूष चौधरी नोएडा की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तैनात थे। वो पत्नी तूलिका चौधरी के साथ नोएडा के सेक्टर 135 में रह रहे थे। गुरुवार की सुबह पत्नी की नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए दोनों सुल्तानगंज जा रहे थे।
सुबह करीब 10 बजे कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र में माइल 85 के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। देर शाम परिजनों के मैनपुरी पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। दंपती के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

हाइवे निर्माण कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में दंपती की मौत के बाद परिजनों ने करहल थाने पहुंचकर हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि हाईवे की मरम्मत में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने लापरवाही के साथ ट्रैक्टर को रोड पर खड़ा कर रखा था। इससे यह हादसा हुआ।
सुल्तानगंज में थे परिजन
दंपती के परिजन भी सुल्तानगंज में अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए थे। पुलिस ने उन्हें सूचना देकर हादसे की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद परिजन शाम को मैनपुरी पहुंच सके।
सुल्तानगंज में थे परिजन
दंपती के परिजन भी सुल्तानगंज में अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए थे। पुलिस ने उन्हें सूचना देकर हादसे की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद परिजन शाम को मैनपुरी पहुंच सके।