{"_id":"64bc9579a31fa900190e42b8","slug":"couple-dispute-started-after-4-years-of-marriage-reached-family-counseling-center-in-agra-2023-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में है भूत... मुझे नहीं रहना: पत्नी के दावे पर पति बोला- और किसी को तो न दिखता वो; नया मकान नहीं खरीद सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में है भूत... मुझे नहीं रहना: पत्नी के दावे पर पति बोला- और किसी को तो न दिखता वो; नया मकान नहीं खरीद सकता
Sun, 23 Jul 2023 08:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Jul 2023 08:54 AM IST
सार
आगरा में शादी के चार साल बाद दंपती के बीच विवाद शुरू हुआ है। दंपती का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है। पति का कहना है कि पत्नी कुछ दिनों से घर में हर बात पर झगड़ा करने लगी। पूछा तो पत्नी ने कहा कि इस घर में भूत है। वह मुझे परेशान करता है।
विज्ञापन
दंपती में शादी के चार साल बाद विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की एक महिला ने शादी के 4 साल बाद परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल के घर में भूत है। वह वहां नहीं रह सकती। वहीं पति का कहना है कि उसी घर में माता-पिता व अन्य सदस्य भी हैं।
किसी को भूत नहीं दिखता। मामला धूलियागंज के एक परिवार का है। दंपती के एक बेटा भी है। शादी को चार साल हो चुके हैं। सभी परिवार के साथ रहते हैं। पति का कहना है कि पत्नी कुछ दिनों से घर में हर बात पर झगड़ा करने लगी।
पूछा तो पत्नी ने कहा कि इस घर में भूत है। वह मुझे परेशान करता है। अब मैं इस घर में नहीं रह सकती। समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी ने बात नहीं मानी।
वह ससुराल में झगड़ा कर मायके चली गई। परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि महिला का कहना है कि वह उस घर में नहीं रहेगी।

उसने पति से नया मकान खरीदने के लिए बोला तो पति ने पैसे की मजबूरी बताकर मना कर दिया। पति का खुद का कारोबार है। वहीं पति का कहना है कि भूत का बहाना बनाकर पत्नी नया मकान खरीदने के लिए दबाव बना रही है।
उसके पास अभी मकान खरीदने के लिए रुपये नहीं हैं। वह किराए पर रह सकता है लेकिन पत्नी किराये के मकान में नहीं रहना चाहती। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 46 जोड़े आए थे। 12 मामलों में समझौता हो गया। चार में एफआईआर की संस्तुति की गई है।