फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple compromise after cooking paneer at home In Agra husband objected to eating fast food wife went to thana

UP News: घर में बनेगा पनीर... कोरमा तो ही पति के साथ रहूंगी; फास्ट फूड खाने पर टोका, पत्नी पहुंच गई थाने

Mon, 02 Sep 2024 07:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 07:26 AM IST
सार

परामर्श केंद्र पर दंपती के बीच इस बात पर समझौता हुआ कि घर में पनीर, कोरमा बनेगा। वहीं एक अन्य मामले में पति ने फास्ट फूड खाने पर टोका तो पत्नी थाने पहुंच गई। 

विज्ञापन
couple compromise after cooking paneer at home In Agra husband objected to eating fast food wife went to thana
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शराबी पति से परेशान होकर एक महिला 10 साल की शादी को तोड़कर मायके में रहने लगी। पति ने पुलिस में शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। रविवार को काउंसलर ने दोनों की बातें सुनीं, उन्हें समझाया। 

विज्ञापन


पत्नी और पत्नी के बीच समझौता इस बात पर हुआ कि पति शराब पिये लेकिन घर में। इस दौरान घर में ही मटर पनीर, शाही पनीर, कोरमा आदि बनेगा। पत्नी ने इसके पीछे दलील दी कि पति की लत छुड़ा नहीं सकी, कम से कम बच्चे तो अच्छा खाना खाएं।

विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 108 मामले पहुंचे। इनमें से 11 मामलों में समझौता हुआ। 40 मामलों में अगली तारीख दी गई। काउंसलर डॉ. अमित गौंड ने बताया कि 10 साल पुरानी शादी का एक मामला पहुंचा। महिला आगरा की और लड़का वृंदावन का था। लड़का प्राइवेट जॉब करता है। दो बच्चे हैं। पति की शराब पीने की आदत पत्नी परेशान थी। इससे तीन महीने से मायके में रह रही थी।
 

पति ने पुलिस से शिकायत की, बताया कि पत्नी ससुराल छोड़कर मायके में रह रही है। काउंसिलिंग में महिला से कारण पूछा गया तो उसने बताया कि पति शराब में सारे पैसे उड़ा देता है। घर में खाने-पीने के लिए कुछ नहीं देता। बच्चे भी अच्छा खाना खाने के लिए तरसते हैं। पत्नी की शर्त मानकर काउंसलर ने दोनों का समझौता कराया।
 
विज्ञापन

फास्ट फूड ने कराया विवाद

दूसरा मामला थाना सदर का पहुंचा। जहां दोनों की शादी 2023 में हुई थी। लड़का राजस्थान का है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि पति हद से ज्यादा पाबंदी लगाता है। खाने-पीने पर टोकाटाकी करता है। काउंसलिंग में मामला फास्ट फूड खाने का निकला। 
 

काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि पति के फास्ट फूड न खाने पर पत्नी को गुस्सा आ गया। घर छोड़ मायके आ गई। उधर, पति का कहना था कि पत्नी को फास्ट फूड ही पसंद है। पेटदर्द के बावजूद नहीं सुनती। काउंसलर ने हफ्ते में दो दिन फास्ट फूड खाने की शर्त पर दोनों का समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed