फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple committed suicide in Mathura of uttar pradesh

यूपी: दरवाजा अंदर से बंद था, महिला ने जंगले से झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 02 Dec 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 02 Dec 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
couple committed suicide in Mathura of uttar pradesh
युवक-युवती ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन कोतवाली के सुनरख मार्ग स्थित देव लोक कालोनी में शनिवार की सायं सात बजे के लगभग किराए के मकान में पति पत्नी बनकर रह रहे युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


दोनों के शव कमरे में छत में लगे लोहे के एंगल पर लटकते देख महिला किराएदार ने शोर मचाया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से कमरे का गेट तुड़वाकर दोनों शव कब्जे में लिए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नौहझील के गांव लालपुर निवासी नेम सिंह का पुत्र प्रेमवीर (22) और इसी गांव के पदम सिंह की पुत्री पूजा (20) पिछले साढ़े तीन महीने से वृंदावन की सुनरख मार्ग स्थित देवलोक कालोनी में राजकुमार गौतम के मकान में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाम को उसी मकान में दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाली अलका नामक महिला ने पूजा को दूध लेने के लिए आवाज लगाई लेकिन पूजा की जब आवाज नहीं आई तो अलका ने जंगले में झांककर देखा तो दंग रह गई। 

कमरे में छत पर लोहे के एंगल में बंधी रस्सी से दोनों के शव लटक रहे थे। यह देख अलका की चीख निकल गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed