फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple cheated 54 thousand from Saraf trader

Agra News: सराफ व्यापारी से 54 हजार की ठगी कर ले गए दंपती

Thu, 29 Dec 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Couple cheated 54 thousand from Saraf trader
मैनपुरी।
विज्ञापन

शहर के बड़ा चौराहा के पास सराफ की दुकान से दंपती 54 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश शुरू कर दी है।
करहल चौराहे के पास रहने वाले हमीद बड़ा चौराहा के पास हमीद ज्वेलर्स के नाम से दुकान किए हैं। 25 दिसंबर को उनकी दुकान पर दंपती आया और अंगूठी व बाली दिखाने को कहा। दंपती ने दो अंगूठी और बाली पसंद की, जिनकी कीमत 54 हजार रुपये थी। महिला के पति ने ऑनलाइन पेमेंट की बात कही। इसके बाद 54 हजार का मैसेज उसके खाते के नंबर पर दिखा दिया।
विज्ञापन

फिर दंपती वहां से चले गए। कुछ देर बाद हमीद के नंबर पर जब रुपयों का मैसेज नहीं आया तो उसने नंबर पर फोन किया। तब कहा कि कुछ देर बाद रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। काफी देर इंतजार के बाद भी रुपये न आने पर फिर फोन किया। तब फोन उठाने वाले शख्स ने कहा कि वह लखनऊ आ गया है, लौटकर नकद दे जाऊंगा। अगले दिन फोन स्विच ऑफ बताने लगा। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed