फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Challenge On Facebook Cyber Cell Issued Advisory

सावधान! कहीं कपल्स चैलेंज न बन जाए जी का जंजाल, साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 28 Sep 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Sep 2020 12:11 AM IST
सार

इन दिनों फेसबुक आईडी खोलते ही एक ओर कपल्स चैलेंज लिखा दिखाई देता है और इसके नीचे ही ट्राई इट का विकल्प भी है। इसे क्लिक करते ही फोटो अपलोड करनी होती है। इसके बाद फोटो आईडी पर शेयर होने लगती है।

विज्ञापन
Couple Challenge On Facebook Cyber Cell Issued Advisory
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर कपल्स चैलेंज में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो सावधान भी हो जाइए। आपकी फोटो पर साइबर अपराधियों की भी नजर है, जो न सिर्फ फोटो बदलकर बदनाम कर सकते हैं, बल्कि फेक आईडी भी बना सकते हैं। इसकी मदद से लोगों को ठगा जा सकता है। इस संबंध में साइबर क्राइम सेल ने रविवार को एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन


इन दिनों फेसबुक आईडी खोलते ही एक ओर कपल्स चैलेंज लिखा दिखाई देता है और इसके नीचे ही ट्राई इट का विकल्प भी है। इसे क्लिक करते ही फोटो अपलोड करनी होती है। इसके बाद फोटो आईडी पर शेयर होने लगती है। इसमें लोग पत्नी, बच्चे, परिवार और मित्र तक की फोटो अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भगवान श्रीकृष्ण विराजमान के कोर्ट पहुंचते ही खंगाली जाने लगीं जमीन की फाइलें
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल के मुताबिक, यह कपल्स चैलेंज प्रमाणिक नहीं है। इसको किसने शुरू किया? इसके बारे में भी किसी को पता नहीं है। इसलिए इसमें बिना सोचे समझे भरोसा नहीं करना चाहिए। फोटो और निजी जानकारी देने से बचना चाहिए। रविवार को सेल ने एक एडवाइजरी भी जारी की है।

Couple Challenge On Facebook Cyber Cell Issued Advisory
कपल्स चैलेंज: साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
ये हो सकते हैं खतरे
. साइबर अपराधी फेसबुक आईडी से फोटो को कॉपी कर लेंगे। 
. फोटो को एप की मदद से दूसरे फोटो से जोड़कर बदनाम कर सकते हैं। 
. गलत फोटो की मदद से ब्लैकमेल भी किया जा सकता है। 
. फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई जा सकती है। 
. आपकी निजी जानकारी को लिया जा सकता है। 
. फर्जी आईडी की मदद से लोगों से रकम मांगी जा सकती है। 

इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी 
. कपल्स चैलेंज फेसबुक ने शुरू किया या किसी और ने? यह अभी प्रमाणिक नहीं है। 
. इस तरह की प्रतियोगिता की प्रमाणिकता पता करें। 
. अपनी कोई निजी जानकारी न दें। 
. वाहन और मोबाइल फोन का नंबर भी नहीं देना चाहिए। 
. सोशल मीडिया पर पत्नी, मित्र और अन्य की फोटो शेयर करने से पहले सुरक्षा फीचर्स का भी इस्तेमाल करें। 
. फोटो अपने घर और व्यवसाय को दिखाते हुए शेयर करने से बचें। 
(साइबर क्राइम सेल की जानकारी के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed