फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Attempt To Suicide In Kotwali Surir Mathura Crime News

मथुरा: पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, दंपती ने कोतवाली में खुद को लगाई आग, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 29 Aug 2019 09:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 29 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Couple Attempt To Suicide In Kotwali Surir Mathura Crime News
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दबंगों के उत्पीड़न और कई बार शिकायत करने पर भी रिपोर्ट दर्ज न होने से दुखी दंपती ने बुधवार सुबह सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस वालों ने आनन-फानन आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। दोनों साठ फीसदी से भी ज्यादा जल चुके थे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज के साथ दो दरोगा सस्पेंड कर दिए गए हैं। घटना के बाद आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सुरीरकला निवासी जोगेंद्र (40) अपनी पत्नी चंद्रवती (35) के साथ बुधवार सुबह सुरीर कोतवाली में पहुंचा। उसका आरोप है कि गांव के दबंग उन्हें रोज पीट रहे हैं। वह लोग उसका मकान कब्जाना चाहते हैं। कई बार तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: लखनऊः निर्माण निगम से भुगतान न होने से निराश युवक ने उठाया खतरनाक कदम

Couple Attempt To Suicide In Kotwali Surir Mathura Crime News
आईजी ए सतीश गणेश ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला


जोगेंद्र ने कोतवाली में मौजूद दरोगा और सिपाही से फिर रिपोर्ट के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसने पहले अपनी पत्नी के कपड़ों में आग लगाई और फिर खुद को आग लगा ली। दोनों के कपड़ों पर पहले से ही केरोसीन तेल पड़ा हुआ था। 

दोनों आग की लपटों में घिरे तो हड़कंप मच गया। पुलिस वालों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें नयति अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। दोनों की हालत बेहद गंभीर है। 

सूचना पर आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी शलभ माथुर पहुंचे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सुरीर कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज के साथ दो दरोगा सस्पेंड कर दिए। वहीं मुकदमा दर्ज आरोपी सत्यपाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed