{"_id":"5f4fc5a78ebc3e54397f9005","slug":"couple-and-son-died-in-bike-collision-two-people-injured-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बेटे की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बेटे की मौत, दो लोग घायल
Thu, 03 Sep 2020 11:14 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मांट/मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मांट/मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
टक्कर से 15 फुट दूर गिरे बाइक सवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट- पानीगांव मार्ग पर राधारानी मोड़ के पास बुधवार शाम करीब चार बजे वृंदावन की ओर से आ रही सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई और बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए। मांट पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थाना जमुनापार के गांव कल्याणपुर निवासी भगवान दास (37) पत्नी भगवान देवी (28), बेटा धीरज (7) व बेटी चंचल के साथ राधारानी मंदिर से दर्शन कर गांव लौट रहे थे। मांट-पानीगांव मार्ग पर राधारानी मोड़ पर वृंदावन की ओर से आ रही सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भगवानदास व भगवान देवी और धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार छह वर्षीय चंचल और फतेली का बांस थाना इगलास जिला अलीगढ़ निवासी कार चालक अनिल कुमार भी घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घायल कार चालक व चंचल को सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम मांट डॉ. सुरेश कुमार व सीओ रविकांत पाराशर ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतक के भाई हरिशंकर ने बताया कि भगवान दास राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
टक्कर से 15 फुट दूर गिरे बाइक सवार
सेंट्रो कार और बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर से बाइक सवार करीब 15 फुट दूर गड्ढे में जा गिरे। कार चालक अनिल कुमार शराब के नशे में बताया जा रहा है।
राधारानी मोड़ पर होते हैं हादसे
मांट-पानीगांव मार्ग पर राधारानी मोड़ पर आए दिन हादसे होते हैं। 24 अगस्त को वृंदावन के गौतम पाड़ा निवासी कार सवार महिला की भी यहीं मौत हुई थी