फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple and daughter beaten and injured

Agra News: दंपती और पुत्री को पीटकर किया घायल

Fri, 08 Mar 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Couple and daughter beaten and injured
दंपती और पुत्री को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- एसपी के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवक को नामजद ने साइकिल खड़ी करने के विवाद में डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी और पुत्री को भी पीटा। 27 फरवरी को हुई इस घटना के बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि 27 फरवरी की सुबह उसने अपनी साइकिल को दरवाजे के बाहर किया था। तभी पड़ोसी रवी राठौर वहां आया और साइकिल को उठाकर फेंक दिया। कहा कि साइकिल घर के अंदर खड़ी करो। विरोध करने पर आरोपी डंडे लेकर आया और उसे पीटने लगा। चीख पुकार सुनकर बचाने आई पत्नी ममता राठौर और पुत्री सेजल को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर दोबारा साइकिल खड़ी की तो जान से मार देगा। कोतवाली में तहरीर दी तो उसका मेडिकल कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने के चलते आरोपी खुलेआम घूम कर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित व परिजन दहशत में हैं। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed