फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple and children beaten due to rivalry

Agra News: रंजिश में दंपती और बच्चों को पीटा

Thu, 01 Feb 2024 04:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
Couple and children beaten due to rivalry
रंजिश में दंपती और बच्चों को पीटा
विज्ञापन

- गांव रूपनपुर में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रूपनपुर में आरोपियों ने रंजिश में दंपती की पिटाई कर दी। विरोध कर रहे बच्चों को भी पीटा गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव रूपनपुर निवासी ज्ञान सिंह बुधवार की शाम को घर पर थे। तभी रंजिश को लेकर गांव निवासी देवेंद्र, पूनम, विकास और छोटे लाल गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। ज्ञान सिंह ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पत्नी सुषमा बचाने के लिए आई तो उसे भी पीटा गया। घर में मौजूद पुत्री नैना, वर्षा और रोशनी की भी पिटाई की गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed