फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    counterfeit currency of 50 lakh spent in a year 

साल भर में खपा दी 50 लाख की जाली करंसी, अब तक 11 एजेंटों के नाम आए सामने

Sat, 07 Sep 2019 08:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
 counterfeit currency of 50 lakh spent in a year 
पुलिस ने पकड़े नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार में पकड़े गए गिरोह ने साल भर में 100-100 की लगभग 500 गड्डियां चला दीं। इनका मूल्य लगभग पचास लाख रुपये है। ये लोग नकली नोट डेढ़ साल से बना रहे थे लेकिन शुरू में इक्का दुक्का नोट ही बनाए। इन्हें पेट्रोल पंपों पर चलाकर देखा। 

विज्ञापन


जब नहीं पकड़ में आए तो किराए का कमरा लेकर कारखाना खोल लिया। इसके बाद एजेंटों का जाल फैला दिया। शहर से लेकर देहात तक दारू के अड्डों और पेट्रोल पंपों पर नकली नोट चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन


गिरोह के सभी सदस्य 10 वीं और 12 वीं पास हैं। ओमकार झा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसने एजेंटों का जाल बिछाया। शिवम प्रजापति नोटों की प्रिंटिंग और कटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंटों को शाम को ही नकली नोट की गड्डियां पहुंचा दी जाती थीं। वहां से बदले में असली नोट ले आते थे। किराए पर लिए कमरे में ही गिरोह के पांचों सदस्य हिस्सा बांटते थे। सभी नकली नोट पर 05 ए  सीरीज के नंबर डाले गए। यह असली नोटों की गड्डी से लिए गए थे।

अभी 11 एजेंटों के नाम सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी पर और भी लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है। एजेंटों ने आगे एजेंट रख लिए थे।

मां बोली, मुझसे कहता था लॉ कर रहा हूं
ओमकार की मां सदर बाजार थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि ओमकार घर से कहकर जाता था कि लॉ की पढ़ाई कर रहा है। वह पूछती थी कि किताबें कहां हैं? फीस कहां से आती है? कहता था, मैं खुद इंतजाम कर लेता हूं, तुम टेंशन मत लो। मां ने कहा कि उसने कभी जिक्र तक नहीं किया कि नकली नोटों का काम करता है। वह समझ रही थी कि किसी कारखाने में पार्ट टाइम जॉब करता होगा।

यमुना पार में भी हो चुका है खुलासा
जाली करेंसी का यह पहला मामला नहीं है। दो साल पहले एनआईए ने यमुना पार के सती नगर के फातिमा उर्फ लीची को गिरफ्तार किया था। वह जाली करेंसी को सब्जी मंडी में चलाती थी। मूल रूप से बांग्लादेश की थी। शादी केबाद यहां आई थी।


स्कूल बैग में रखकर ले जाते थे नकली नोट 
सदर बाजार से पकड़ा गया गिरोह जाली करेंसी को एजेंटों तक पहुंचाने के लिए स्कूल बैग का प्रयोग करता था। उसमें कुछ किताबें रखी जाती थीं। इनके नीचे नकली नोटों की गड्डियां होती थीं। ऐसा इसलिए किया जाता था कि अगर कहीं चेकिंग हो तो खुद को छात्र बताकर बच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed