फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   countdown begin for student union election in agra university

आगरा विविः छात्र संघ चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, कल जारी हो जाएगी अधिसूचना

Thu, 05 Oct 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
countdown begin for student union election in agra university
agra university - फोटो : agra university
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी। 16 अक्तूबर को चुनाव कराए जाएंगे। आवासीय संस्थानों के छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है।
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के छात्रसंघ चुनाव दीपावली के पहले ही कराने की योजना है। दीपावली के बाद 25 से 27 अक्तूबर को युवोत्सव का आयोजन विश्वविद्यालय में किया जाएगा। चार नवंबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की कोशिश है कि नवंबर माह में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं ठीक से संचालित हों। उसी के अनुरूप प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। चालू सत्र में मुख्य लिखित परीक्षा के पहले ही प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित गुरुवार को छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक में ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की तैयारी में थे। इस पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ब्रजेश रावत और मुख्य कुलानुशासक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तिथि घोषित करने का सुझाव दिया। शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

2370 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के कुल 2370 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट के 148, लाइफ साइंस के 214, फैकल्टी ऑफ साइंस के 560, फैकल्टी ऑफ आर्ट के 743, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के 246, होम साइंस के 95 और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 364 विद्यार्थी चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed