{"_id":"59d6405b4f1c1bcd538b5e6e","slug":"countdown-begin-for-student-union-election-in-agra-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः छात्र संघ चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, कल जारी हो जाएगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः छात्र संघ चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, कल जारी हो जाएगी अधिसूचना
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 05 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
agra university
- फोटो : agra university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी। 16 अक्तूबर को चुनाव कराए जाएंगे। आवासीय संस्थानों के छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है।
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के छात्रसंघ चुनाव दीपावली के पहले ही कराने की योजना है। दीपावली के बाद 25 से 27 अक्तूबर को युवोत्सव का आयोजन विश्वविद्यालय में किया जाएगा। चार नवंबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की कोशिश है कि नवंबर माह में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं ठीक से संचालित हों। उसी के अनुरूप प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। चालू सत्र में मुख्य लिखित परीक्षा के पहले ही प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित गुरुवार को छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक में ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की तैयारी में थे। इस पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ब्रजेश रावत और मुख्य कुलानुशासक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तिथि घोषित करने का सुझाव दिया। शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

2370 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के कुल 2370 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट के 148, लाइफ साइंस के 214, फैकल्टी ऑफ साइंस के 560, फैकल्टी ऑफ आर्ट के 743, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के 246, होम साइंस के 95 और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 364 विद्यार्थी चुनाव में मतदान कर सकेंगे।