फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilors warned to lock in the municipality

सभासदों ने नगर पालिका में ताला डालने की चेतावनी दी

Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Councilors warned to lock in the municipality
मैनपुरी। अध्यक्ष नगर पालिका और सभासदों के बीच चल रहा विवाद 13वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सभासदों ने नगर पालिका के सभागार में बैठक कर तीन दिन बाद भी मांगी गई जानकारी न मिलने पर सोमवार से नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष नगर पालिका और उनके पति लक्ष्मण गुप्ता के विरोध में नगर पालिका के सभासद पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। चार दिन पहले सभासदों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों का विवरण मांगा था। शुक्रवार को दी गई समस सीमा समाप्त हो गई। सभासद नगर पालिका पहुंचे और अधिशासी अधिकारी से जानकारी मांगी। लेकिन वे जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

इसके बाद सभासदों ने नगर पालिका के सभागार में बैठक की। इसके बाद निर्णय लिया कि यदि रविवार तक मांगी गई जानकारी नहीं मिलती है तो सोमवार को वे लोग नगर पालिका कार्यालय में ताला डालकर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में राजीव मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, देव कुमार, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, मधु यादव, निर्दोश यादव, एलकार सिंह आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed