फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilor Umesh Perwani Expelled for 6 years Umesh Perwani BJP

सदन का बहिष्कार करने पर भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्षद निष्कासित

Wed, 29 Jan 2020 02:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jan 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Councilor Umesh Perwani Expelled for 6 years Umesh Perwani BJP
आगरा नगर निगम
आगरा नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में नामांकन दाखिल करने और फिर सदन का बहिष्कार करने वाले भाजपा पार्षद उमेश पेरवानी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पार्षद दल से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर अध्यक्ष भानु महाजन ने अनुशासनहीनता के आरोप में वार्ड 77 के पार्षद उमेश पेरवानी के खिलाफ ये कार्रवाई की। उमेश पेरवानी ने कार्यकारिणी चुनाव में बहिष्कार के बाद मेयर नवीन जैन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था, जिसकी शिकायतें लगातार लखनऊ तक पहुंच रहीं थी।
विज्ञापन


नगर निगम सदन में बहिष्कार और जबरन नामांकन दाखिल करने की जिद पर अड़े उमेश पेरवानी को पार्षद दल के उपनेता मोहन सिंह लोधी और मुख्य सचेतक प्रकाश केसवानी ने 30 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश पेरवानी ने इसके जवाब में कहा था कि नामांकन भरना अनुशासनहीनता में नहीं आता, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया कि उस दिन व्हिप जारी था और उपनेता मोहन सिंह लोधी को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के लिए अधिकृत किया गया था।

उससे पहले हुई बैठक में सभी पार्षदों को यह बता दिया गया था। नोटिस के जवाब में पेरवानी ने स्वास्थ्य कारणों से सदन से जाने की बात कही थी, लेकिन शहर अध्यक्ष भानु महाजन ने स्पष्ट किया कि वह उस दिन सदन में मौजूद थे और उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी किसी को नहीं दी। वह बहिष्कार करके गए थे, जो सदन के रिकार्ड में है। 

अनुशासनहीनता पर की कार्रवाई
‘पार्षद उमेश पेरवानी ने सदन में अनुशासनहीनता दिखाई थी। जो स्पष्टीकरण दिया, वह संतोष जनक नहीं था, इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और भाजपा पार्षद दल से 6 सल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है’ - भानु महाजन, शहर अध्यक्ष, भाजपा

निष्कासन की जानकारी नहीं
‘पार्टी से निष्कासन की मुझे अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर शहर अध्यक्ष ने कोई फैसला लिया है तो उस पर क्या कार्रवाई करनी है, देखेेंगे। पहले पत्र तो मिल जाए। मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही रहा हूं। उसी के मुताबिक उपयुक्त फोरम पर अपना पक्ष रखूंगा’ - उमेश पेरवानी, पार्षद, वार्ड 77
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed