फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councillors to campaign against increased water bills

Agra News: पानी के बढ़े बिल के खिलाफ अभियान चलाएंगे पार्षद

Mon, 19 Jan 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Councillors to campaign against increased water bills
आगरा। नगर निगम में सालाना रेंटल वेल्यु (एआरवी) लगाने के बाद जलकल विभाग के देरी से एरियर लगाने से पार्षद नाराज हैं। उन्होंने परेशान उपभोक्ताओं की बात उठाते हुए बिल न जमा कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पार्षद रवि बिहारी माथुर, प्रकाश के शवानी, हेमंत प्रजापति व राकेश जैन ने कहा कि जलकल विभाग को शासन से किए जाने वाले पत्राचार के दौरान यह भी बताना चाहिए कि विभाग ने ही देर से एआरवी लगाया। विभाग की देरी के चलते उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। विभाग ने समय-समय पर एआरवी लगाया होता तो नियमित रूप से बिल जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी न होती।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि अगर विभाग ने मनमानी जारी रखते हुए वसूली का दबाव बनाया तो पार्षद जनजागरूकता अभियान चलाकर बिल न जमा कराने के लिए लोगों को विभाग की करतूत बताएंगे। उधर, जलकल के महाप्रबंधक एके राजपूत ने कहा कि आगरा ही नहीं पूरे प्रदेश में एआरवी देर से लगता रहा है। जब से एआरवी लगता है, तब से एरियर उपभोक्ताओं को अदा करना पड़ता है। यही वजह है कि इस व्यवस्था में बदलाव को लेकर शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed