{"_id":"62aa19456a609b63a30d23d3","slug":"council-schools-will-open-from-today-keep-preparations-complete-mainpuri-news-agr5370145190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल तैयारियों रखें पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल तैयारियों रखें पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नई शिक्षा नीति के तहत परिषदीय स्कूल आज 16 जून से खुलने के लिए जा रहे हैं। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने स्कूलों में तैयारियों और निरीक्षण के संबंध में जिम्मेदारों को आदेश दिए थे। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को समय से स्कूल खोलने और महानिदेशक के पत्र का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार परिषदीय स्कूलों का ग्रीष्मावकाश 15 जून का समाप्त हो गया है। 16 जून से सभी परिषदीय स्कूल समय से खुलेंगे। बीएसए ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक बच्चों के आधार नंबर फीड कराना सुनिश्चित करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्र-छात्राओं के खातों ड्रेस आदि की धनराशि पहुंची थी उससे उनके द्वारा ड्रेस, बैग, जूते मोजे खरीदे गए हैं कि नहीं। यदि नहीं खरीदे गए हैं तो अभिभावकों को खरीदने के लिए कहें। बीएसए ने कहा कि स्कूलों में साफ-सफाई और नामांकन बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दिया जाए। महानिदेशक ने जो भी जानकारी मांगी हैं उनको समय से दिया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसए ने बताया कि पहले दिन से ही प्रदेश और मंडल स्तरीय निरीक्षण शुरू होंगे खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सारी व्यवस्थाएं पूरी कराना सुनिश्चित करें।