फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corporation got permission to catch five hundred more monkeys

Firozabad News: मिलेगी कुछ राहत, निगम को मिली पांच सौ और बंदरों को पकड़ने की अनुमति

Thu, 24 Nov 2022 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 10:24 PM IST
सार

बंदरों को पकड़ने में खर्च होने वाली धनराशि का भार नगर निगम द्वारा उठाया जाएगा। इन बंदरों को एक माह के अंदर ही पकड़ना होगा। यदि इस अवधि में बंदरों को नहीं पकड़ा जाता है तो अनुमति स्वत: निरस्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Corporation got permission to catch five hundred more monkeys
टूंडला के सेंट्रल रोड पर बाउंड्रावॉल पर बैठे बंदर - फोटो : TUNDLA

विस्तार

वन विभाग ने आखिर नगर निगम को ढाई हजार बंदरों के सापेक्ष पांच सौ उत्पाती बंदरों को पकड़वाए जाने की अनुमति नगर निगम को कुछ शर्तों के साथ दी है। बंदरों को पकड़वाने के बाद शिकोहाबाद रेंज के शेखूगढ़ी स्थित वन क्षेत्र में छुड़वाना होगा। वन विभाग की अनुमति मिलने के साथ ही नगर निगम के द्वारा उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में पिछले दिनों बंदरों के हमले से एक चूड़ी व्यापारी की छत से गिरने से मौत हो गई थी। इसके साथ कई इलाकों में बंदर हमलावर हो गए थे। बंदरों के हमले का विरोध शहर में शुरू हो गया था। दो वार्डों के लोगों ने बंदरों को नहीं पकड़वाए जाने पर निकाय चुनाव बहिष्कार करने तक की चेतावनी दी थी। नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया था। करीब पांच सौ बंदर पकड़े गए थे। बंदरों का उत्पात कम नहीं हुआ था।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने 2500 बंदरों को पकड़ने की अनुमति वन विभाग से मांगी थी। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक ने नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि पांच सौ बंदरों को पकड़ने की हरी झंडी प्रदान की जाती है। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि पकड़े गए बंदर दोबारा से उस क्षेत्र में नहीं आने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों को पकड़ने में खर्च होने वाली धनराशि का भार नगर निगम द्वारा उठाया जाएगा। इन बंदरों को एक माह के अंदर ही पकड़ना होगा। यदि इस अवधि में बंदरों को नहीं पकड़ा जाता है तो अनुमति स्वत: निरस्त हो जाएगी। बंदरों को पकड़ने के बाद उनको शिकोहाबाद रेंज के शेखूपुर गढ़ी वन ब्लॉक यमुना किनारे छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed