फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Vaccine Will Come In Agra Sn medical College Next Month

उम्मीद: जनवरी में आएगी वैक्सीन, कोरोना योद्धाओं को लगेगी पहले, 10 हजार की सूची तैयार

Thu, 10 Dec 2020 09:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Dec 2020 09:49 AM IST
सार

  • ऑक्सफोर्ड एस्टरजेनेका की वैक्सीन और स्वदेशी कोवाक्सिन की लगाई जाएगी डोज
  •  पहले यह कोरोना योद्धाओं को लगाई जाएगी

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Will Come In Agra Sn medical College Next Month
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

विस्तार

आगरा में कोरोना की वैक्सीन अगले महीने से लगाई जा सकती है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में वैक्सीन आने की संभावना है। पहले यह कोरोना योद्धाओं को लगाई जाएगी। इसके लिए 10 हजार की सूची बन चुकी है। वैक्सीन के भंडारण के इंतजाम भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन



डॉ. संजय काला ने बताया कि यूके की ऑक्सफोर्ड और एस्टरजेनेका की वैक्सीन और स्वदेशी कोवाक्सिन वैक्सीन आएगी। शासन से इसकी जानकारी मिली है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि ताजनगरी को वैक्सीन की कितनी डोज दी जाएंगी। वैक्सीन एसएन कॉलेज के टीकाकरण सेंटर में रखी जाएंगी।
विज्ञापन



सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन तीन चरणों में लगेगी। पहले में स्वास्थ्य कर्मचारी, दूसरे चरण में पुलिस, नगर निगम कर्मचारी और इमरजेंसी सेवाओं में लगे लोगों को वैक्सीन लगेगी। तीसरे चरण में सामान्य लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण में एसएन मेडिकल कॉलेज, आयुष चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक टीका लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली डोज के बाद 28वें दिन लगेगी दूसरी डोज: डॉ. संजीव
स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना वायरस वैक्सीन टीकाकरण अभियान में शामिल की जाएगी। सामान्य लोगों में आशाएं और एएनएम लोगों को टीका लगाएंगी। लोगों को वैक्सीन की दो डोज लगेंगी। पहली डोज लगने के बाद दूसरी डोज 28वें दिन लगाई जाएगी।

10 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों की बन रही है रिपोर्ट
1520 सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकीय संस्थानों के करीब दस हजार स्टाफ का डेटा स्वास्थ्य विभाग में जुटाया गया है। इसमें अस्पताल, रेडियो डायग्नोसिस सेंटर, पैथोलॉजी, क्लीनिक, सीएचसी, पीएचसी, एसएन, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, आशा, एएनएम, चिकित्सक, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और विभागीय कार्य करने वाला स्टाफ शामिल है। इनके नाम, पिन कोड, पहचान पत्र, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed