फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus Uttar Pradesh News In Hindi:Two more vegetable vendor COVID-19 infected in agra

Coronavirus: आगरा में दो सब्जी विक्रेता और संक्रमित मिले, एसएन में भी बढ़ा संक्रमण

Sat, 25 Apr 2020 08:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Uttar Pradesh News In Hindi:Two more vegetable vendor COVID-19 infected in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा में सब्जी बेचने वाले नगला बूढ़ी निवासी दो भाई कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सिकंदरा मंडी से सब्जी लाकर बेचते थे। 21 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने और कोरोना के लक्षण महसूस होने पर खुद ही एसएन मेडिकल कॉलेज सैंपल देने गए थे। 
विज्ञापन


शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके परिजनों और सम्पर्क में रहे लोगों की सूची बनाई है। सबको क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा जाएगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शनिवार को 16 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि सब्जी बेचने वाले दोनों भाई के घर के पास बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। इससे पहले फ्री गंज, सुल्तान गंज की पुलिया के सब्जीवाले पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक दूधिया भी संक्रमित निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन का एक और कर्मचारी संक्रमित  

एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित मिला है। इससे पहले पांच वार्ड ब्याय, दो नर्स, तीन जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। बल्केश्वर के लोहिया नगर में भी कोरोना का मरीज मिला है।

बल्केश्वर के लोहिया नगर में कोरोना मरीज सपा नेता हैं। वो पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इनके छह बच्चों और पत्नी को क्वारंटीन किया गया है। इनके सैंपल लिए जाएंगे। 

अप्रैल में लगातार 25वें दिन कोरोना मरीज मिले। शनिवार सुबह 10 और शाम को 9 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक दिन में कुल 19 मरीज मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 367 हो गई है। इनमें आठ संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। 31 लोग ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed