फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : one death and eight more cases of covid19 in agra

आगरा में एक और कोरोना मरीज की मौत, आठ नए संक्रमितों के साथ कंटेनमेंट जोन भी बढ़े

Thu, 04 Jun 2020 09:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 09:07 AM IST
सार

  • जिले में अब तक 924 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
  • 799 मरीज ठीक हो गए हैं, 73 का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : one death and eight more cases of covid19 in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बुधवार को 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो जाने के कारण मृतकों का आंकड़ा 45 पहुंच गया। न्यूरो सर्जन सहित आठ नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक 924 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 799 मरीज ठीकर होकर घर जा चुके हैं। 73 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले शाहगंज निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ थी। तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि मरीज को निमोनिया के कारण फेफड़ों में संक्रमण था। वो हाइपर केलेमिया से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन



इन इलाकों में मिले संक्रमित

शहर के शाहगंज क्षेत्र के 48 और 82 साल, लोहामंडी में 53, टेढ़ी बगिया में 19, नगला पदी में 35, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में 24 साल के पुरुष संक्रमित मिले हैं। खंदारी में 62 और रसूलपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग नए मरीजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेरागढ़ में मोबाइल कारोबारी की पत्नी को कोरोना, बाजार बंद 

खेरागढ़ कस्बे में महिला के संक्रमित होने पर लोगों ने एहतियात के तौर पर बाजार बंद दिया। महिला के घर के आसपास का इलाका सील कर सैनिटाइज किया गया। परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। महिला को कुछ दिन पहले ही प्रसव हुआ है। जिसके बाद महिला का ब्लड टेस्ट किया गया तो वह संक्रमित पाई गई। 

एत्मादपुर के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसडीएम ज्योति राय ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 250 मीटर के दायरे का बाजार बंद रहेगा। गुरुवार को दोपहर 1 बजे तहसील परिसर में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों साथ बैठक की जाएगी। 

कंटेनमेंट जोन भी बढ़े

नए मरीज मिलने के साथ ही शहर में कंटेनमेंट जोन बढ़कर 49 और देहात में 14 हो गए हैं। सुंदरपाड़ा, लोकेंद्रपुरी गढ़ी भदौरिया, गोपालपुरा शहर में नए कंटेनमेंट जोन हैं। देहात में नैनाना ब्राहमण, खेरागढ़, खंदौली का गांव ऊंचा सूची में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed