फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : new cases of covid in etah kasganj

एटा में कोरोना के चार नए मामले, 31 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, नौ मरीज हुए ठीक

Sun, 31 May 2020 11:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : new cases of covid in etah kasganj
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

जिले में रविवार को चार व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई, जहां एक होली मोहल्ले का निवासी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति है। वहीं, अलीगंज के खरसुलिया निवासी दो व्यक्ति दिल्ली से आए हैं, वहीं सकीट के काजी मोहल्ले का निवासी युवक तमिलनाडु से आया है।

विज्ञापन


वहीं, देर शाम आई रिपोर्ट में अलीगंज के नगला गिरधर निवासी युवक पॉजीटिव निकला। वह 25 मई को गौतमबुद्ध नगर से गांव लौटा और 27 को उसे क्वारंटीन कराया गया। कोरोना की पुष्टि होते ही पांचों को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 32 हो गई। वहीं, अब एक्टिव केस 19 हैं।
विज्ञापन


शहर के होली मोहल्ला निवासी एक युवक की बीते दिनों टीबी से मौत हो गई। वहीं उसके भाई को संदिग्ध मानते हुए एक डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट आई। इसमें उसे कोरोना की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में अब तक 20 संक्रमित

वहीं सकीट के मोहल्ला काजी निवासी युवक तमिलनाडु से 26 मई को आया था और सीधे क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचा। जहां उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उसे भी कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अलीगंज क्षेत्र के गांव खरसुलिया निवासी दो व्यक्ति दिल्ली में काम करते हैं। 26 मई को वह भी दिल्ली से लौटकर आए।

उन्हें बस स्टैंड पर संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य टीम ने डिग्री कॉलेज मेें क्वारंटीन कराया था। जहां रविवार को दोनों व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। एक साथ चार युवकों को कोरोना की पुष्टि होने पर स्वस्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चारों मरीजों को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हॉटस्पॉट सिविल लाइंस में हार्ट अटैक से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 

तमिलनाडु में कपड़े की लगाता था फेरी 
सकीट के मोहल्ला काजी निवासी युवक तमिलनाडु में कपड़े की फेरी लगाता था। उसके पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके  घर पहुंच गई। जहां घर के नौ सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया। वहीं मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल है। 

होली मोहल्ला में दहशत का माहौल 
होली मोहल्ले में एक युवक की मौत पहले ही कोरोना से हो चुकी है। वहीं उसके दो परिजन और कोरोना से ग्रसित निकले हैं। मोहल्ले को 750 मीटर हॉटस्पॉट बनाया गया था। वहीं, मोहल्ले में टीबी के रोग से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बिना कोरोना की जांच के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब मृत युवक का भाई पॉजिटिव निकल आया है। इससे मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल है। लोगों को चर्चा है कि युवक भाई की अंत्येष्टि में शामिल हुआ था। ऐसे में कई लोग कोरोना का शिकार हो सकते हैं। 

संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम 
होली मोहल्ला निवासी युवक के पॉजिटिव आते ही उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवक के संपर्क में कौन- कौन आया है। 

250 मीटर और बढ़ाया जाएगा एरिया 
होली मोहल्ला में तीन व्यक्ति पॉजिटिव आने के बाद 750 मीटर एरिया को सील कर दिया गया था। वहीं अब चौथा व्यक्ति भी निकल आया है। इसके बाद 250 मीटर का एरिया और बढ़ा दिया जाएगा। 

जिले में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जहां तीन व्यक्ति गैरप्रातों से आए हैं। वहीं एक युवक होली मोहल्ला का निवासी है। युवक के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।  -डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed