फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News: coronavirus outbreak in agra

'अनलॉक' आगरा में फिर से बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, सात दिनों में 68 मरीज, आठ की मौत

Mon, 08 Jun 2020 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 12:09 PM IST
सार

  • अनलॉक के बाद ताजनगरी में फिर से तेज हुआ कोरोना संक्रमण
  • पहले सात दिनों में मिल रहे थे पांच संक्रमित, अब रोज 10 का औसत

विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News: coronavirus outbreak in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। अनलॉक से पहले सात दिनों में 35 मरीज मिले थे। रफ्तार रोज पांच मरीज की थी। अब अनलॉक के सात दिनों में 68 मिल गए हैं। रोज लगभग 10 मरीज का औसत है। इस सप्ताह में आठ संक्रमितों की जान भी चली गई है।
विज्ञापन


पूर्व एसीएमओ डॉ. अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छूट देने से खतरा तो बढ़ेगा ही। लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। छूट का मतलब यह नहीं है कि कोरोना का खतरा खत्म हो गया। अब और ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

सैंपल टेस्ट में भी बढ़ोतरी

जून के पहले सप्ताह में 1532 लोगों के सैंपल टेस्ट हुए। जबकि मई के अंतिम सप्ताह में 1167 मरीजों में कोरोना की जांच की गई। 25 मई तक आगरा में 12153 लोगों के सैंपल हुए थे। 

सात जून तक 14852 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। 31 मई को 899 संक्रमित मरीज थे, जो सात जून को 967 हो गए। सात दिनों 68 नए मरीज मिले। जबकि आठ लोगों की मौत हुई।

इससे पहले 25 मई को कुल 864 मरीज थे, जो 31 मई को बढ़कर 899 हो गए। तब सात दिनों में 35 नए मरीज बढ़े थे, जबकि मृतकों की संख्या नौ थी।

सात दिन में बढ़े 16 कंटेनमेंट जोन

बाजार खुलने के बाद सात दिनों में 16 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए। 31 मई तक शहर में 42 कंटेनमेंट जोन थे। रविवार तक इनकी संख्या 58 हो गई। शहर में 11 और देहात में पांच नए कंटेनमेंट जोन बाजार खुलने के बाद बने हैं।

मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाएं

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बाजार लोगों की सुविधा के लिए खोले हैं, खतरा टला नहीं है। सभी लोग सामाजिक दूरी बनाएं, मास्क पहनें। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग ज्यादा सतर्क रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed