{"_id":"60806aad8fc36f38c14de841","slug":"coronavirus-updates-two-deaths-and-367-new-cases-of-covid-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: दो और मरीजों की मौत, 367 लोग संक्रमित मिले, सक्रिय केस दो हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: दो और मरीजों की मौत, 367 लोग संक्रमित मिले, सक्रिय केस दो हजार के पार
Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
सार
जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 137 हो गई है तो वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10204 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। 367 नए संक्रमित भी मिले हैं। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 137 हो गई है तो वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10204 पर पहुंच गई है। जिले में एक्टिव केस 2159 हैं।
विज्ञापन
फरह निवासी एक महिला की कोरोना संक्रमण से केएम मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति की वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में मौत हुई है। जब से वृंदावन कुंभ संपन्न हुआ है, उसके बाद से कोरोना की सैंपलिंग भी तेजी से की गई है।
विज्ञापन
सैंपलिंग की गति तेज होने के बाद से कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वृंदावन में लगातार कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को वृंदावन में 104 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
नए केसों में सदर बाजार, टाउनशिप, सीएमओ कार्यालय, वेटरनेरी कॉलेज, सिविल लाइन, मथुरा रिफाइनरी नगर, जजेज कॉलोनी, गोविंद नगर, डैंपियर, बहादुरपुरा, जनरल गंज, नरसी बिहार, निधिवन होटल, वृंदावन के सुनरख रोड, डूडा फ्लैट, हरिदास नगर, पानीगांव, फरह आदि स्थानों पर संक्रमित मिले हैं।
बीएसए कॉलेज में बनेगा कोविड हॉस्पिटल
जनपद में कोविड की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन अस्पतालों के लिए नए नए स्थान तलाश रहा है। बुधवार को एसडीएम सदर क्रांतिशेखर ने बीएसए कॉलेज के नवीन भवन को कोविड अस्पताल में बदलने की संभावनाओं पर प्रबंधक राजेश अग्रवाल के साथ चर्चा की। स्थलीय निरीक्षण करते हुए कॉलेज प्रबंधक को 100 बेड के अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए कहा। इस पर राजेश अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाओं का भरोसा एसडीएम सदर को दिया।
मथुरा जेल में भी कोरोना पैर पसार रहा है। बुधवार को जेल में बंद सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) सदस्य सिद्दीक कप्पन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालत खराब होने पर उसे केएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच में उसके साथ ही रह रहे अन्य दो साथी कोरोना निगेटिव मिले हैं। जेल में अन्य बंदियों की जांच की जा रही है।