आगरा में कोरोना: शहर से गांव तक पहुंचा वायरस, आलू किसान निकला संक्रमित
शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे घर से ले गई। पुलिस ने घरवालों को होम क्वारंटीन कर दिया है। गांव को सैनिटाइज कराते हुए रास्तों को सील कर दिया गया है।
संक्रमित किसान करीब 15 दिन पहले आलू बेचने आजादपुर मंडी (नई दिल्ली) गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। गांव में ही एक डॉक्टर से दवाई ले ली।
किसान खुद गया था जांच कराने
उप जिलाधिकारी फतेहाबाद एम अरुन्मौली ने बताया कि पीड़ित को आगरा हॉस्पिटल भेजा गया है। उसके परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। अगर उनमें भी लक्षण दिखे तो उनकी भी जांच कराई जाएगी।
निजी लैब का कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी संक्रमित
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने लैब पर जांच पर रोक लगा दी है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने लैब के सैंपल की रेंडम जांच करवाई। इसके बाद लैब में कोरोना जांच पर रोक के निर्देश दिए गए।
जिले में अब तक 743 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, इनमें 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 417 सक्रिय मामले हैं। अभी तक ज्यादातर संक्रमित शहरी क्षेत्र में ही मिले। देहात में संक्रमित मरीज मिलना चिंताजनक है।