फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus updates Potato farmer test positive for COVID in agra

आगरा में कोरोना: शहर से गांव तक पहुंचा वायरस, आलू किसान निकला संक्रमित

Sun, 10 May 2020 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates Potato farmer test positive for COVID in agra
Coronavirus - फोटो : Social Media
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। इससे स्थिति चिंताजनक हो गई है। अब शहर से गांव तक वायरस पहुंच गया है। शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी आलू किसान कोरोना संक्रमित निकला है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे घर से ले गई। पुलिस ने घरवालों को होम क्वारंटीन कर दिया है। गांव को सैनिटाइज कराते हुए रास्तों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन



संक्रमित किसान करीब 15 दिन पहले आलू बेचने आजादपुर मंडी (नई दिल्ली) गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। गांव में ही एक डॉक्टर से दवाई ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान खुद गया था जांच कराने

परिजनों की सलाह पर किसान स्वास्थ्य परीक्षण कराने जिला अस्पताल गया था। जहां शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शमसाबाद देहात क्षेत्र में यह पहला मामला है। 

उप जिलाधिकारी फतेहाबाद एम अरुन्मौली ने बताया कि पीड़ित को आगरा हॉस्पिटल भेजा गया है। उसके परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। अगर उनमें भी लक्षण दिखे तो उनकी भी जांच कराई जाएगी।


 

निजी लैब का कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी संक्रमित

शहर के खंदारी स्थित निजी पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी, उसकी पत्नी व बेटी संक्रमित मिले। पश्चिमपुरी निवासी कर्मचारी को बुखार आने पर जांच करवाई गई थी। इसके बाद उसके परिवार के लोगों की जांच करवाई गई तो पत्नी व बेटी संक्रमित मिले।

 

सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने लैब पर जांच पर रोक लगा दी है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने लैब के सैंपल की रेंडम जांच करवाई। इसके बाद लैब में कोरोना जांच पर रोक के निर्देश दिए गए। 

जिले में अब तक 743 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, इनमें 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 417 सक्रिय मामले हैं। अभी तक ज्यादातर संक्रमित शहरी क्षेत्र में ही मिले। देहात में संक्रमित मरीज मिलना चिंताजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed