फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates one death and 71 case reported in agra

आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, 71 नए संक्रमित मिलने से 6241 पर पहुंचा आंकड़ा

Sat, 10 Oct 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
coronavirus updates one death and 71 case reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को एक और संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। यह जिले में 130वीं मौत है। 71 नए मरीज भी मिले हैं। इससे कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6200 के पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि खंदारी निवासी 65 वर्षीय निमोनिया रोगी की मौत से संक्रमित मृतकों की संख्या 130 हो गई है। निमोनिया रोगी संक्रमित होने के बाद रवि हॉस्पिटल में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 71 नए मरीज और मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6241 पहुंच गया। इनमें 5538 मरीज ठीक हो गए हैं। 573 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जिले में कुल 2,12,684 के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित


नए मामलों में पंचशील भावना टॉवर में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पांच साल का बच्चा और दो युवतियां शामिल हैं। काला महल, नटराजपुरम कमला नगर, न्यू आदर्श नगर, लोहामंडी, बरहन के नगला छबीला और नगला बली में भी कोरोना का एक-एक मरीज मिला है। 

किरावजली, विभव नगर, राहुल नगर, डौकी, न्यू शाहगंज, भगवान नगर बल्केश्वर, कटरा उमान खां ताजगंज, राजामंडी, ईदगाह रेलवे स्टेशन, लंगड़े की चौकी, सिरकी मंडी, भावना एस्टेट सिकंदरा, राधाविहार कमला नगर, कुंडौल, बेलनगंज, नारायण विहार सिकंदरा, आगरा कैंट और शमसाबाद आदि में कोरोना के मरीज मिले हैं।

141 टीमों ने किया स्वास्थ्य सर्वे

स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमों ने शुक्रवार को बल्केश्वर, यमुनापार, कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, बोदला, दहतौरा, सदर, ताजगंज, शमसाबाद, फतेहाबाद, राजपुर चुंगी, शहीद नगर और जीवनीमंडी के 11880 घरों के 45626 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान मापा। बुखार-खांसी और गले में खराश वाले लोगों की कोरोना वायरस की जांच भी कराई गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed