{"_id":"607d020f8ebc3e8dc506f862","slug":"coronavirus-updates-news-situation-out-of-control-due-to-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भयावह हालात: 48 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत, हर तीन मिनट में एक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भयावह हालात: 48 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत, हर तीन मिनट में एक संक्रमित
Mon, 19 Apr 2021 09:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:41 AM IST
सार
आगरा में बीते 48 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 846 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण से हालात भयावह हो गए हैं। 24 घंटे में चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। रविवार को पहली बार रिकार्ड 448 नए मरीज मिले। औसतन एक घंटे में करीब 18 और तीन मिनट पर करीब एक मरीज मिला है। बीते 48 घंटे में सात मरीजों की मौत हुई है। 846 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक जिले में एक्टिव केस 2288 हो गए हैं। 6.86 लाख लोगों की जांच में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13,528 पहुंच गया है। जिनमें 11,048 मरीज ठीक हो चुके हैं। 192 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 81.67 प्रतिशत है। रविवार को तीन पुरुष व एक महिला ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ा है।
विज्ञापन
चारों संक्रमित मृतकों के नाम डेथ ऑडिट रिपोर्ट के बाद सार्वजनिक किए जाएंगे। इनमें अछनेरा निवासी 80 वर्षीय सांस रोगी, लोहामंडी निवासी 82 वर्षीय गुर्दा रोगी महिला, दयालबाग निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, बेलनगंज निवासी 58 वर्षीय टीबी रोगी की संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार के दौरान एसएन में रविवार को मौत हो गई। शनिवार को तीन मरीजों की जान गई थी और 398 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
100 में 7 से 8 हो रहे संक्रमित
अप्रैल में संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में संक्रमण दर 7.26 फीसदी है। यानी प्रत्येक 100 लोगों की जांच में 7 से 8 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। जिले की कुल संक्रमण दर 1.97 फीसदी है। इसके अलावा एक अप्रैल को मरीजों के ठीक होने की दर 97.10 फीसदी थी जो रविवार को 81.67 फीसदी रह गई। इसमें 15.43 फीसदी की गिरावट आई है।
एक वर्ष की बालिका सहित परिवार के चार सदस्य संक्रमित
बच्चे लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, एक ही परिवार के कई सदस्य संक्रमित हो रहे हैं। रविवार को चाणक्य पुरी शाहगंज निवासी एक वर्ष की बालिका सहित परिवार के चार सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सिल्वर अपार्टमेंट निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य, बैंक कालोनी निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य और सेवा सदन लता कुंज निवासी 72 साल के बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
डीआईओएस कार्यालय का एक और वरिष्ठ सहायक संक्रमित
आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के एक और वरिष्ठ सहायक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वरिष्ठ सहायक रामप्रकाश के साथ परिवार के सदस्य भी संक्रमित हुए हैं। डीआईओएस, वित्त एवं लेखाधिकारी, परीक्षा प्रभारी भी संक्रमित हैं।

कोरोना संक्रमित 62 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया
आगरा में कोरोना संक्रमित 62 मरीजों को ठीक होने रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुछ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
रविवार को 294 हॉटस्पॉट का किया सैनिटाइजेशन
नगर निगम ने रविवार को कोरोना संक्रमितों के घरों के अलावा 294 हॉटस्पॉट का सैनिटाइजेशन कराया। आवास विकास, दयालबाग, कमला नगर, जयपुर हाउस समेत हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन में नगर निगम कर्मचारियों ने 11 बडे़ वाहनों से सैनिटाइजेशन किया। हर वार्ड में मौजूद संक्रमितों के घरों के अंदर सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल का छिड़काव कराया गया।