फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates news: 43 news cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 43 नए मरीज मिले, 500 के करीब पहुंचा सक्रिय मामलों का आंकड़ा

Fri, 09 Apr 2021 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 10:21 AM IST
सार

  • सक्रिय मरीजों की संख्या 500 होने पर लग सकता है नाइट कर्फ्यू
  • 11184 पहुंच चुका है कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 180 की मौत

विज्ञापन
coronavirus updates news: 43 news cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 43 नए मरीज मिले। पांच दिन बाद नए मरीजों का आंकड़ा 50 से नीचे आया है। हालांकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 500 के करीब पहुंच गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11184 पर है। इनमें 10518 मरीज ठीक हो चुके हैं। 180 की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अभी संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। सक्रिय मरीज 500 होने पर शहर में रात्रि कर्फ्यू लागू हो जाएगा। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 486 हो गई है। करीब 6.50 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कोरोना संक्रमण दर 1.72 फीसदी है। 
विज्ञापन


38 इलाकों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन
नए मरीज बढ़ने से कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। शहर के 38 इलाकों में कंटेनमेंट जोन जोन हैं। इनमें 400 से अधिक कोरोना मरीज होम आइसोलेट हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा कि जो लोग नहीं संभल रहे, वे अब संभल जाएं। लापरवाही न करें। संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन कॉलेज के चार जूनियर डॉक्टर संक्रमित
कोरोना संक्रमण की चपेट में बृहस्पतिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के चार जूनियर डॉक्टर भी आ गए। वहीं, सिकंदरा निवासी चार वर्ष की बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के संक्रमित जूनियर डॉक्टर क्षय एवं वक्ष रोग विभाग, वाह्य रोग विभाग और एनेस्थीसिया विभाग के हैं। वहीं, दयालबाग के रहने वाले 76 वर्ष के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

अप्रैल में ऐसे बढ़ा कोरोना का आंकड़ा 
एक अप्रैल- 15
दो अप्रैल- 49
तीन अप्रैल- 68
चार अप्रैल- 58
पांच अप्रैल- 72
छह अप्रैल- 82
सात अप्रैल- 73
आठ अप्रैल- 43

संक्रमण रोकने को 15 दिन प्रवास करेंगे नोडल अधिकारी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विशेष सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं। आगरा में यूपी भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सचिव अरविंद कुमार चौहान को तैनात किया गया है। वह 15 दिन तक आगरा में रुकेंगे और डीएम के साथ समन्वय करेंगे। अस्पतालों में बेडों की संख्या और उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के साथ संक्रमण रोकने के लिए जरूरी निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed