फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Updates: arogya setu app not working in Agra

एक्सक्लूसिव: कोरोना संक्रमण को लेकर अब 'आरोग्य सेतु' नहीं कर रहा अलर्ट, खुद ही रहें सतर्क !

Sat, 05 Dec 2020 11:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 11:33 AM IST
सार

  • पहले एक किमी तक संक्रमित मिलने पर पता चल जाता था, अब पड़ोस की जानकारी भी नहीं 
  • सीएमओ के पास पहुंच रहीं शिकायतें- आरोग्य सेतु एप बंद हो गया है क्या ? 

विज्ञापन
Coronavirus Updates: arogya setu app not working in Agra
आरोग्य सेतु - फोटो : आरोग्य सेतु

विस्तार

पड़ोस में कोरोना संक्रमित की आप खुद ही जानकारी कीजिए, क्योंकि आरोग्य सेतु एप अब अलर्ट नहीं कर रहा है। पहले एक किमी तक संक्रमित मिलने पर बता देता था, अब 10 मीटर पर मरीज होने पर सूचित नहीं कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पास भी ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। लोग पूछ रहे हैं कि यह एप बंद हो गया है क्या? क्योंकि इस पर हॉटस्पॉट क्षेत्र की जानकारी तक अपडेट नहीं हुई है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी आने पर संक्रमित मरीज, हॉटस्पॉट क्षेत्र और अन्य जानकारी के लिए आरोग्य सेतु एप लांच हुआ था। इसे डाउनलोड कराने के लिए अभियान चलाया गया था। आगरा में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया था। महर्षिपुरम के मोनू यादव ने बताया कि एप में कोई नई जानकारी ही नहीं आ रही है। पांच किमी के दायरे में 300 संक्रमित... पांच दिन पहले भी बता रहा था, अब भी इतने ही हैं। 
विज्ञापन



एप से एक किमी तक मिलता था अलर्ट
- एपधारक लोगों को एक किलोमीटर की परिधि में संक्रमित मरीज मिलने पर अलर्ट आता था।
- बाजार या फिर किसी क्षेत्र में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर भी फोन पर अलर्ट आता था।
- संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर लोग कोरोना वायरस के लक्षणों की जांच कर सकते थे। 
- एप से अंजान संक्रमित मरीज की जानकारी मिल जाती थी, जिससे लोग सावधानी बरतते थी।
(जैसा कि सीएमओ ने बताया)

शिकायतें मिली हैं, शासन को भेजेंगे 

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि आरोग्य सेतु एप पर संक्रमित मरीजों की खबर न मिलने और अलर्ट न आने की शिकायतें मिल रही हैं। यह एप शासन स्तर से संचालित हो रहा है। शासन को लोगों की परेशानी और शिकायतों के बारे में अवगत कराया जाएगा। 

सोसाइटी में मिले मरीज, एप पर अपडेट ही नहीं

लॉयर्स कॉलोनी रहने वाले संजय शर्मा ने बताया कि उनकी सोसाइटी में एक परिवार संक्रमित हो गया, इसकी एप पर कोई जानकारी नहीं आई, अलर्ट भी नहीं हुआ, जबकि ब्लूटूथ ऑन था। कोई जानकारी न मिलने पर अब वह एप का उपयोग नहीं कर रहे हैं। 

आसपास मरीज मिलने पर नहीं आता अलर्ट

खंदारी निवासी सुनीत चौहान ने बताया कि आरोग्य सेतु एप मोबाइल फोन में अपलोड है, ब्लूटूथ भी खोले रहता हूं। एक किलोमीटर के क्षेत्र में कोरोना वायरस का मरीज मिलने पर भी अलर्ट नहीं आता। मरीजों की पूरी जानकारी भी नहीं मिलती है।  

हॉटस्पॉट क्षेत्र भी अपडेट नहीं

पुष्पकुंज निवासी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआत में आरोग्य सेतु एप पर संक्रमित मरीजों की पूरी जानकारी मिल रही थी, अब फोन पर अलर्ट भी नहीं आता है, जिससे लोग सावधान हो जाएं। मरीजों की जानकारी भी अपडेट नहीं रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed