फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates: 649 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 649 नए संक्रमित मरीज मिले, छह की मौत, 637 लोग ठीक हुए

Mon, 03 May 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 May 2021 12:15 AM IST
सार

आगरा में रविवार को छह मरीजों की मौत हुई, जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21,751 पर पहुंच गया है, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 4383 हो गई है।

विज्ञापन
coronavirus updates: 649 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संक्रमितों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रविवार को फिर छह संक्रमितों की मौत हो गई। 24 घंटे में 647 नए मरीज मिले हैं। संक्रमित मृतक संख्या 275 हो गई है। 4383 एक्टिव केस समेत कुल संक्रमितों का आंकड़ा 21751 पहुंच गया है।

विज्ञापन


रविवार को जिन छह मरीजों ने दम तोड़ा उनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतकों में चार रोगी ऐसे थे जिन्हें कोई बीमारी नहीं थी। संक्रमित होने के बाद सांस की तकलीफ बढ़ गई। जीवनी मंडी निवासी 60 वर्षीय महिला को कोई बीमारी नहीं थी। अर्जुन नगर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति और लोहामंडी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और सिकंदरा निवासी 43 वर्षीय महिला को कोई रोग नहीं था। विजय विहार निवासी 67 वर्षीय हृदय रोगी और आवास विकास कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति सांस रोग से पीड़ित था। सभी मृतकों को वेंटिलेटर पर रखा गया। श्वसन तंत्र फेल होने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन


17093 मरीज हो चुके हैं ठीक
रविवार को 637 मरीज ठीक हुए हैं। कुल 17903 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 7.48 लाख लोगों की जांच में कुल 21751 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78.58% है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिन में 612 इलाकों में संक्रमित मिले
आगरा में अप्रैल में आई कोरोना संक्रमण की आंधी ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जो पिछले 12 महीने में नहीं बने। 30 दिन में 612 इलाकों में संक्रमित मिले थे। सिकंदरा में सबसे अधिक 576 संक्रमित मिले हैं, जबकि शाहगंज में सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई हैं। 

अब भी वक्त है, संभल जाइए। घर में ही रहिए। बाहर कदम रखना जानलेवा हो रहा है। कुछ दिन खुद को घर में ही नजरबंद कर लीजिए। प्रशासन की यह अपील लोगों से है। शहर से गांव तक 612 इलाकों में वायरस फैल गया है। शहर में 11 क्षेत्र ऐसे हैं जहां हर गली-मुहल्ले में मरीज हैं। 

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक 11 इलाकों में सर्वाधिक खतरा है। इनमें मंगलवार तक लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूर्ण रोक है। इनमें सबसे ज्यादा 576 संक्रमित सिकंदरा क्षेत्र में मिले हैं। सबसे ज्यादा 10 संक्रमितों की मौत शाहगंज में हो चुकी है।

लोग घरों में रहेंगे तो परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि पूरे शहर की सर्विलांस मेपिंग कराई है। इसके आधार पर उन क्षेत्रों को चिह्नित किया है यहां सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। उन इलाकों में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए संयम बरतने के लिए जागरूक किया जाएगा। सख्ती भी की जाएगी। यहां लोग घरों में रहेंगे तो संक्रमण से बचे रहेंगे। परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे।

30 दिन में 31 की मौत
संक्रमण की दृष्टि से 11 संवेदनशील क्षेत्रों में 30 दिनों में 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3130 मरीज मिले हैं। इनमें करीब एक हजार एक्टिव केस हैं। इन क्षेत्रों में अत्यधिक संख्या में मरीज होने के कारण कंटेनमेंट जोन की परिधि दो किमी से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed