{"_id":"60806fdf8e876702cf4c9044","slug":"coronavirus-updates-242-new-cases-of-covid-reports-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना: डीएम और उनकी पत्नी संक्रमित, 24 घंटे में 242 मरीज मिले, एलआईसी अफसर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना: डीएम और उनकी पत्नी संक्रमित, 24 घंटे में 242 मरीज मिले, एलआईसी अफसर समेत दो की मौत
Thu, 22 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:03 AM IST
सार
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी अल्पना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने होम आइसोलेट किया गया है। वहीं जिलाधिकारी का स्टेनो भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में सारे रिकार्ड टूट गए। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई जांच के दौरान 242 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी अल्पना की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आी है। उधर, सीडीओ ईशा प्रिया और उनके पति एसडीएम सदर ऋषिराज की हालत बिगड़ गई। दोनों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। बताया गया है कि दोनों को गले में इंफेक्शन के साथ ही तेज बुखार आ रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उन्होंने कोरोना की जांच नहीं कराई थी।
विज्ञापन
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी एलआईसी के विकास अधिकारी की कोरोना संक्रमण से आगरा में मौत हो गई। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके अलावा शहर के खरगजीत नगर निवासी एक 30 वर्षीय क्षयरोगी की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 89 पहुंच गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद ड्यूटी से लौटे कर्मचारियों की जांच होते ही जिले में कोरोना संक्रमण के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। कोरोना से जिले में अब तक का नया रिकार्ड बन गया है। 24 घंटे के अंदर हुई जांचों में 242 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक 24 घंटे में सर्वाधिक मरीज मिलने का आंकड़ा 160 था। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार चुनाव ड्यूटी से लौटे कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार को हुई जांच के दौरान 100 से अधिक चुनाव कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है। थाना बिछवां में तैनात थानाध्यक्ष का चालक, थाने का मुंशी और तीन हमराह कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वालों को जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को मिले संक्रमितों में से 13 को आइसोलेशन लेवल टू में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
कोरोना संक्रमित विकास अधिकारी समेत दो की मौत
शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी अवधेश कठेरिया जनपद एटा के अलीगंज में भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए आगरा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार बुधवार को उनके शव का आगरा में ही अंतिम संस्कार कराया गया। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
इसके अलावा शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 30 वर्षीय युवक की क्षय रोग से पीड़ित था। उसका पिछले तीन दिन से सैफई में इलाज चल रहा था। यहां जांच के दौरान वह संक्रमित पाया गया। बुधवार शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।