फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus updates: 11 covid hotspots become Green Zone in agra

Coronavirus: आगरा के 11 हॉटस्पॉट क्षेत्र ग्रीन जोन में आए, लोगों को मिलेगी राहत, यहां देखें सूची

Fri, 01 May 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates: 11 covid hotspots become Green Zone in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के 32 हॉटस्पॉट में से 11 ग्रीन जोन में आ गए हैं, क्योंकि यहां लंबे समय से कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला है। प्रशासन ने यहां राहत दी है। अब यहां सामान्य लॉकडाउन ही रहेगा। रेड जोन में रहते पहले किराने की दुकानें, मेडिकल स्टोर, डेयरियां नहीं खुल पा रहीं थीं। अब इन्हें खोलने की अनुमति है। शर्त यही है कि होम डिलीवरी की जाए और सामाजिक दूरी का पालन हो। पुलिस का पहरा भी पहले से कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इन 11 में चार में ऐसे हैं जहां 50 दिनों से कोई नया संक्रमित नहीं मिला। अन्य सात में 28 दिन से संक्रमण नहीं है। अन्य हॉटस्पॉट की भी समीक्षा की जा रही है। जहां मरीज मिलने बंद हो गए हैं, उन्हें ग्रीन हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रीन जोन में सामान्य लॉकडाउन और प्रतिबंध खत्म नहीं होगा। इन इलाकों में दूध की डेयरी खुलेंगी। आटा, चीनी व अन्य राशन के लिए किराना दुकानों को छूट दी जाएगी। दवा दुकानों पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

क्वारंटीन से बाहर हुए 1793 परिवार

जिन 11 हॉटस्पॉट को ग्रीन जोन घोषित किया है, उनके 1793 परिवारों ने 28 दिन का होम क्वारंटीन भी बुधवार को पूरा कर लिया है। यहां मिले संक्रमितों में सभी स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं।

60 हजार परिवारों को आज से मिलेगा राशन

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रीन जोन में आए लोगों को एक मई से राशन बांटा जाएगा। इन इलाकों में 60 हजार से अधिक राशन कार्ड धारक हैं।

ये इलाके हुए ग्रीन जोन

1. मास्टर प्लान रोड, खंदारी : पांच केस मिले थे, 58 दिन से नया केस नहीं।
2. होटल क्रिस्टल सरोवर, फतेहाबाद रोड : एक विदेशी के बाद 56 दिन से कोई केस नहीं।
3. बाईपास, नगला पदी : 2 संक्रमित मिले थे, 54 दिन से नया केस नहीं।
4. रेलवे कॉलोनी, कैंट : एक महिला संक्रमित मिलने के बाद 49 दिन से कोई केस नहीं।
5. कमला नगर : दो पॉजिटिव मिले थे, 36 दिन से कोई संक्रमित नहीं मिला।
6. एमीनेंट अपार्टमेंट : एक पॉजिटिव था, 35 दिन से कोई केस नहीं मिला।
7. मोहनपुरा, रावली : विदेश से लौटा युवक संक्रमित मिला था, 32 से दिन कोई केस नहीं।
8. कृष्णा विहार : जीवनी मंडी में तीन संक्रमित हुए थे, 29 दिन से कोई नया पॉजिटिव नहीं।
9. खड़ी जुम्मा, फुव्वारा : एक केस मिला था, 29 दिन से कोई संक्रमित नहीं मिला।
10. चारसू गेट : 2 पॉजिटिव केस थे, पिछले 28 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया।
11. मघटई गांव, बिचपुरी : 2 लोगों में संक्रमण मिला था। यहां भी 28 दिन से कोई केस नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed