फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update: Policemen will wear personal protective equipment kit in agra

Coronavirus: संक्रमण से बचाव को पुलिसकर्मी पहनेंगे 'सुरक्षा कवच', विभाग ने खरीदीं 250 किट

Sun, 05 Apr 2020 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update: Policemen will wear personal protective equipment kit in agra
ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ के साथ पुलिसकर्मियों को है। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ किट पहनने के बाद ही संक्रमित मरीज के पास जाते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में पुलिसकर्मियों को सुरक्षित करने के लिए 250 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट मंगवाई गई हैं। यह किट प्रत्येक थाने की पुलिस को वितरित की जाएगी। 

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस ने कई इलाकों को सील भी कर दिया है। यहां पर बैरियर लगाए गए हैं। जिन इलाकों से पुलिस के पास सूचना आती है, उन इलाकों में मेडिकल टीम के साथ पुलिस भी होती है। 
विज्ञापन

एक किट की कीमत करीब 450 रुपये

मेडिकल स्टाफ किट पहनकर आता है। मगर, पुलिस के पास किट नहीं होती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने अपने स्तर पर 250 किट खरीदी हैं। इन्हें कोरोना संक्रमित मरीजों के क्षेत्र वाले थानों की पुलिस को दिया जाएगा।

पुलिसकर्मी किट पहनने के बाद ही इन इलाकों में मेडिकल टीम के साथ जाएंगे। यह एक किट करीब 450 रुपये की है। फिलहाल थानों में पांच-पांच किट दी जाएंगी। थाना एमएम गेट पुलिस को दस किट दी जाएंगी। एक बार प्रयोग में लाने के बाद किट को निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed