{"_id":"5ff888618ebc3e2e2b3230a5","slug":"coronavirus-update-one-death-and-nine-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra: आगरा में 81 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम, नौ नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra: आगरा में 81 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम, नौ नए संक्रमित मिले
Sat, 09 Jan 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शहर के देवरी रोड नंदपुरा निवासी 81 वर्षीय मरीज को हृदय की बीमारी भी थी। कोरोना संक्रमण के कारण उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। सांस की तकलीफ पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। इससे जिले में संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 171 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोरोना वायरस के नौ नए मरीज भी मिले हैं। इनमें कमला नगर और जैतपुर कला में दो-दो मरीज मिले हैं। कमला नगर में पिता और पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुनकता और अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी संक्रमित मिले। अजमेर रोड प्रतापपुरा, रघुपुरा इरादत नगर और जगदीशपुरा में भी नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 4.48 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10348 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 10041 मरीज ठीक हो चुके हैं। 136 मरीजों का उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.03 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना के मरीजों को चिह्नित करन के लिए स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, अछनेरा, बाह, ट्रांस यमुना कॉलोनी और दयालबाग के 1524 घरों के 6684 लोगों की स्क्रीनिंग की। बुखार-खांसी, सांस लेने में तकलीफ के बारे में भी जाना। इनमें 37 लोग संदिग्ध मिले। इनमें ऑक्सीजन का स्तर भी कम मिला। इनकी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। दवाएं देते हुए इनको रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।