फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update nodal officers posted in Covid 19 affected Agra and Firozabad

कोरोना से जंग में एडीजी जोन अजय आनंद आगरा, आईजी रेंज ए सतीश गणेश फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी

Sat, 25 Apr 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update nodal officers posted in Covid 19 affected Agra and Firozabad
एडीजी जोन आगरा अजय आनंद, आईजी रेंज ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
आगरा का नोडल अधिकारी एडीजी जोन आगरा अजय आनंद को बनाया गया है। फिरोजाबाद की जिम्मेदारी आईजी रेंज ए सतीश गणेश को दी गई है। ये अधिकारी अगले एक सप्ताह तक इन जिलों में रहकर स्थानीय पुलिस से समन्वय करते हुए वहां मरीजों के उपचार व कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


इन अधिकारियों को उन जिलों में हॉटस्पॉट्स चिह्नित इलाकों में जरूरी व्यवस्था और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की भी जिम्मेदारी होगी। इन्हें प्रतिदिन जिले में हो रहे कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजनी होगी।
विज्ञापन


प्रदेश के 18 ऐसे जिले जहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या अधिक है, उनमें वरिष्ठ आईएएस अफसर, आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को बतौर नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश में सबसे ज्यादा आगरा में मरीज

प्रदेश में शुक्रवार शाम तक सबसे ज्यादा 348 कोरोना मरीज आगरा में मिल चुके हैं। चिंताजनक बात यह कि एक से 24 अप्रैल तक ऐसा कोई भी दिन नहीं गया, जिस दिन यहां कोरोना मरीज न मिले हो। मार्च के 31 दिनों में सिर्फ 12 मरीज थे, जो 24 अप्रैल तक बढ़कर 348 हो गए। 

फिरोजाबाद में संक्रमितों की संख्या 71 है। इनमें सात मामले शुक्रवार को मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सात लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। इनमें से तीन लोग ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है। सक्रिय मामले 68 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed