फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update news two child died of cough and fever in agra

आगरा: खांसी-बुखार से पीड़ित दो भाइयों की मौत, जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए नमूने

Sun, 29 Mar 2020 06:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 06:54 AM IST
सार

मृतक सगे भाई थे, बड़ा पांच और छोटा 2 साल का था
एक सप्ताह से बड़े और तीन दिन से छोटे को था खांसी-जुकाम और बुखार

विज्ञापन
coronavirus update news two child died of cough and fever in agra
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मजदूर के दो बेटों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़ा बेटा सात साल और छोटा पांच साल का था। बुखार, खांसी-जुकाम की शिकायत पर परिजन इलाज करा रहे थे। कोरोना संक्रमण से मौत का हल्ला मचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूने लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


प्रकाश नगर निवासी दंपती एक जनप्रतिनिधि के यहां पर काम करते हैं। उनके सात साल के बेटे को एक सप्ताह से बुखार, खांसी-जुकाम की शिकायत थी। परिजन एक चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। एक वैद्य से भी दवा ली थी। दो दिन पहले श्रमिक के पांच साल के बेटे की भी तबीयत खराब हो गई। उसे भी दवा दिलाने लगे। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों ने चाय पी और बिस्कुट खाए। जिसके बाद बड़े बेटे की हालत बिगड़ गई। उसे बोदला स्थित अस्पताल ले गए। यहां भर्ती नहीं किया तो पंचकुइयां स्थित अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आधा घंटे बाद घर पहुंचे तो छोटे बेटे की भी तबीयत खराब थी। उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में मचा कोरोना का हल्ला

मोहल्ले में हल्ला मच गया कि कोरोना के कारण दोनों की मौत हुई है। पुलिस आ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम आई और बच्चों के पिता, दादा और बुआ सहित अन्य परिजनों से पूछताछ की। जांच के लिए सैंपल लिए हैं। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बच्चे बीमार थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  

परिवार में कोहराम 

दो बेटों की मौत से मां-बाप का हाल बेहाल है। मां के आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं आखिर दोनों को क्या हुआ। उधर, पुलिस ने बस्ती के लोगों को मृतक बच्चों के घर से दूर रहने की हिदायत दी। टीम भी परिजनों से दूर रहकर ही बात करती रही। 

दूध के बारे में पड़ताल कर रही पुलिस 

परिजन शाम को पैकेट का दूध लेकर आए थे। पुलिस ने परिजनों से दूध के पैकेट के बारे में जानकारी ली है। आशंका यह भी है कि दूध खराब हो गया हो। उससे ही चाय बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed