फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update News: 10 corona patients shifted from Agra to Vrindavan

Coronavirus: आगरा में मामले बढ़ने से आइसोलेशन में परेशानी, 10 मरीज वृंदावन शिफ्ट किए गए

Fri, 10 Apr 2020 02:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update News: 10 corona patients shifted from Agra to Vrindavan
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने से इनके आइसोलेशन में भी परेशानी आने लगी है। बृहस्पतिवार को आगरा से 10 मरीजों को मथुरा के वृंदावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन


इन सभी को रात 10 बजे एंबुलेंस से ले जाया गया। ये सभी उन 19 मरीजों में शामिल हैं, जिनकी सैंपल रिपोर्ट बृहस्पतिवार सुबह आई थी। इनमें से सात एक ही अस्पताल के स्टाफ से हैं। तीन कमला नगर के हैं। दो महिला और आठ पुरुष हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जिले में अब तक 89 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 80 मामले सक्रिय हैं। आठ लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका संबंध तब्लीगी जमात से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

155 लोगों के नमूने लिए

कोरोना वायरस की आशंका पर बृहस्पतिवार को पांच चिकित्सक सहित 155 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें जमाती, सीएचसी सैंया और मरीजों के परिजन सबसे ज्यादा रहे। इनमें से 42 को भर्ती कर लिया है। जिला अस्पताल में 192 लोगों को रैपिड रिस्पांस टीम लेकर आई थी। 

भर्ती मरीजों की हालत स्थिर

एसएन मेडिकल कॉलेज में 24, बरौली अहीर सीएचसी में 20, जिला अस्पताल में छह, 10 मरीज टूंडला रोड अस्पताल और बाकी के दो अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। ब्लडप्रेशर की परेशानी से जूझ रहे तीन जमाती की हालत में भी सुधार है। 

स्त्री रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड का देखा हाल

एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की 100 मेटरनिटी विंग इमारत में 140  बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां निरीक्षण कर हाल देखा। अभी इमरजेंसी में ही 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड चल रहा है। यह फुल होने के बाद स्त्री रोग विभाग की इमारत में मरीज भर्ती किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed